scriptयुवक की हत्या, शव गांव के तालाब में मिला | dead body was found in pond after murder of youth in Lautoti of Pali | Patrika News

युवक की हत्या, शव गांव के तालाब में मिला

locationपालीPublished: Mar 19, 2022 01:26:24 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के लौटोती गांव का मामला

युवक की हत्या, शव गांव के तालाब में मिला

युवक की हत्या, शव गांव के तालाब में मिला

पाली/जैतारण। जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के गांव लौटोती में गुरुवार रात एक युवक घर से निकल गया था। उनका शव शुक्रवार को गांव के तालाब में मिला। घटना की सूचना पर जैतारण थाना प्रभारी सहदेव चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। मृतक का शव जैतारण मोर्चरी में रखवाया गया।
जैतारण थाना प्रभारी सहदेव चौधरी ने बताया कि लौटोती निवासी भगवानराम बावरी (38) पुत्र सुगनाराम गुरुवार शाम होली दहन के बाद घर नहीं लौटा। उसे रात भर उसकी पत्नी व पुत्र तलाशते रहे, लेकिन कहीं उसका पता नहीं लगा। उसका शव शुक्रवार सुबह गांव के तालाब में मिला। मृतक के सिर के पीछे के हिस्से पर गहरी चोट के निशान थे। मृतक का पुत्र अपने पिता का शव मिलने पर उसे अपने दादा के पास ले गया। दादा सुगनाराम तालाब के किनारे थोड़ी दूरी पर स्थित धुणी पर ले गए।
वहां सिर से खून टपकता देखा। इस पर हत्या होने की आशंका जताई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतक की अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव तालाब में फेक दिया।
टायर फटने से पलटा ट्रेलर
सेन्दड़ा। सेमरा क्षेत्र के नेशनल हाइवे 162 के कालावड़ चौराहे के पास एक ट्रेलर का अचानक टायर फट गया। इस से ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर गांधीधाम से दिल्ली जा रहा था। ट्रेलर पलटने से उसमें भरा तरल पदार्थ रोड पर फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात एक तरफा करवाया। क्रेन की मदद से ट्रेलर को खड़ा करने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक ट्रेलर खड़ा नहीं किया जा सका। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो