सोजत रोड थाना पुलिस ने बताया कि सिनला गंाव मे गणपति प्रतिमा को लेकर चार-पांच बच्चे गांव के तालाब पर गए, इस दौरान आलोक प्रकाश (17) पुत्र तेजप्रकाश भील का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। घटना सूचना पर तहसीलदार रामलाल मीणा, सरपंच नाराराम, पटवारी लक्ष्मीचंद आसेरी सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोर को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।
सडक़ हादसे मे बाइक सवार वृद्ध घायल
जैतारण। जैतारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाकरवास पेट्रोल पम्प के निकट सडक़ दुर्घटना में एक बाइक सवार वृद्ध घायल हो गया। उसे पार्षद युनूस खान, हिमांशु जोशी व सोहेल बागवान ने जैतारण अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार जैतारण निवासी उगमराज भाटी (65) पुत्र गेनाराम भाटी मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवा कर वापस जैतारण लौट रहे थे। इस दौरान मवेशी के आ जाने से बाइक टकरा गई। वह घायल हो गए।