पुलिस ने बताया कि मंडिया रोड गांधी नगर में किराए के मकान में रविवार शाम को कमरे में बेरा खुदालिया (रायपुर) निवासी 30 वर्षीय जगदीश पुत्र कानाराम सीरवी का शव पंखे से लटका मिला। मृतक अपने साढू भंवरलाल के साथ यहां रहता था। दोनों फेक्ट्री में मजदूरी करते थे। तीन-चार दिन पहले उसका साढू भंवरलाल गांव चला गया। रविवार को युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने मौत को लेकर संदेह जताया है। मर्ग दर्जकर मामले की जांच कर रहे हैं।
लॉकडाउन में व्यापार में घाटा लगा तो करने लगा मजदूरी
पुलिस के अनुसार मृतक जगदीश व उसका साढ भंवरलाल बेंगलूरु में अलग-अलग किराणे की दुकान चलाते थे। लॉकडाउन में दोनों को किराणे की दुकानों में घाटा हो गया। बाजार में पैसे अटक गए। इसके चलते दोनों पाली आ गए। यहां एक किराए के मकान में रहने लगे तथा फैक्ट्री में मजदूरी पर जाने लगे। मृतक जगदीश सीरवी शादीशुदा हैं। उसके एक बच्ची हैं। उसकी पत्नी गांव रहती थी।

मानसिक अस्वस्थ वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत
सादड़ी। गुड़ा जाटान गांव में सोमवार सुबह एक मानसिक अस्वस्थ वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। शव मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक की पुत्री शांति नेनाराम जाट की रिपोर्ट पर मर्ग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ व हैड कांस्टेबल रघुबीर मीणा ने बताया ग्राम जाटों का गुड़ा निवासी नेनाराम पुत्र पुराराम जाट (82), पिछले 8-10 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। रविवार रात घर परिवार के सभी लोग खाना खा कर सो गए। वृद्ध नेनाराम जाट रविवार रात घर से निकल गया, वह कुएं में गिर गया। सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सादडी ईगल रेस्क्यू टीम संयोजक जितेन्द्रसिंह राठौड़, विमलपुरी, प्रतीक रामावत, अशोक देवड़ा, विरेन्द्रप्रतापसिंह, रफीक पठान व ग्रामीणों की मदद लेकर पुलिस ने मशक्कत के बाद गहरे कुएं का पानी बाहर निकालकर शव निकाला। कुएं में कई जगह दरारों में जहरीले सांप व विभिन्न प्रजाति के जीव देख कोई कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं दिखा रहा था। इस दौरान ईगल रेस्क्यू टीम ने हिम्मत दिखाकर शव को बाहर निकाला।