scriptएम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने पुत्री को दिया जन्म | Delivery in 108 ambulances in Pali Rajasthan | Patrika News

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने पुत्री को दिया जन्म

locationपालीPublished: Feb 17, 2020 06:40:18 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के सिन्दरु गांव का मामला
Delivery in 108 ambulances in Pali :

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने पुत्री को दिया जन्म

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने पुत्री को दिया जन्म

पाली/पावा। Delivery in 108 ambulances in Pali : जिले के सुमेरपुर क्षेत्र सिन्दरु गांव निवासी एक प्रसूता का सोमवार को 108 एम्बुलेंस में प्रसव कराया गया। प्रसूता ने पुत्री को जन्म दिया है। प्रसव के बाद दोनों को सुमेरपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया है।
सिंदरु गांव की इन्द्रा पति जोताराम मेघवाल को बीती देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। इसके बाद परिजनों ने सांडेराव की 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जिस पर 108 एम्बुलेंस के नर्सिंगकर्मी शहजाद खान वेलिम प्रसूता के घर पहुंचे। जहां से पीडित प्रसूता को सुमेरपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान बीच रास्ते में दर्द ज्यादा होने पर पायलट मुकेश ने सुमेरपुर पंचायत समिति के बाहर एम्बुलेंस को रोक दिया।
जिसके बाद नर्सिंगकर्मी ने सेजेरियन कंडीशन वाली प्रसूता की सफल डिलेवरी करवाई। बाद में इन्हें सुमेरपुर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया। प्रसव के बाद पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो