scriptराज्यसभा सदस्य माथुर का सीएम गहलोत से आग्रह, जवाई पैंथर कंजर्वेशन को राजसमंद रेंज को सौंपें | Demand to hand over Jawai Panther Conservation to Rajsamand Range | Patrika News

राज्यसभा सदस्य माथुर का सीएम गहलोत से आग्रह, जवाई पैंथर कंजर्वेशन को राजसमंद रेंज को सौंपें

locationपालीPublished: Nov 27, 2020 07:56:48 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य ओमप्रकाश माथुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र

राज्यसभा सदस्य माथुर का सीएम गहलोत से आग्रह, जवाई पैंथर कंजर्वेशन को राजसमंद रेंज को सौंपें

राज्यसभा सदस्य माथुर का सीएम गहलोत से आग्रह, जवाई पैंथर कंजर्वेशन को राजसमंद रेंज को सौंपें

पाली। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य ओमप्रकाश माथुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जवाई पैंथर कंजर्वेशन की तरफ ध्यान आकृषित किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पैंथर कंजर्वेशन की कुछ अहम सस्याएं हैं। यह अभयारणय दो फोरेस्ट रेंज के बीच बंटा हुआ है। अधिकांश हिस्सा राजसमंद तथा कुछ हिस्सा पाली में आता है। दोनों जवाई पैंथर कंजर्वेशन में आपसी समन्वय नहीं होने के कारण कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई है।
उन्होंने जवाई पैंथर कंजर्वेशन रिजर्व को राजसमंद की फोरेस्ट रेंज की देखरेख में रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जवाई रेंज में फोरेस्ट स्टाफ नहीं है। केवल चार गार्ड के की नियुक्ति की हुई है। इनके ऊपर कोई रेंजर भी नहीं है। पर्यटन की गाडिय़ां निजी क्षेत्र के लोग संचालित कर रहे हैं। इनका कोई निश्चित समय नहीं है। देर रात तक पहाडिय़ों पर ट्रेकिंग की जा रही है।
इससे पैंथर भी असहज महसूस करते हैं। उन्होंने पैंथर रिजर्व के लिए अलग से एसीएफ स्तर के अधिकारी की नियुक्ती करने और दो या तीन रेंजर्स व बड़ी संख्या में गार्ड लगाने की मांग की है। उन्होंने कंजर्वेशन क्षेत्र में जवाई बांध को भी शामिल करने की मांग की है। जिससे पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो