Navratri Festival 2023: घर-घर हुई घट स्थापना, सजे माता के दरबार
पालीPublished: Oct 15, 2023 04:10:05 pm
Navratri Festival 2023 : कई जगह सजाए गरबा पांडाल


पाली शहर में माता की प्रतिमाएं खरीदते लोग।
Navratri Festival 2023 : पाली में शारदीय नवरात्र में आराधक नौ दिन तक माता की भक्ति में लीन रहेंगे। इसी के तहत रविवार को माता के भक्तों ने घरों, प्रतिष्ठानों व मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना की। माता का पूजन करने के लिए व्रत व उपवास कर संकल्प किया। पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन किया गया। नवरात्र में आराधक माता के नौ अलग-अलग रूपों का पूजन कर खुशहाली की कामना की जाएगी।