scriptभजन संध्या में भक्तों ने जुटाए 14.80 करोड़, भक्त बोले- गौ माता से धन मिला, उन्हीं को अर्पण | Devotees raised 14.80 crores in Bhajan Sandhya | Patrika News

भजन संध्या में भक्तों ने जुटाए 14.80 करोड़, भक्त बोले- गौ माता से धन मिला, उन्हीं को अर्पण

locationपालीPublished: Nov 30, 2021 12:23:56 am

Submitted by:

rajendra denok

– 112 बीघा जमीन, 2 करोड़ अस्सी लाख नगद व जमीन का दान

भजन संध्या में भक्तों ने जुटाए 14.80 करोड़, भक्त बोले- गौ माता से धन मिला, उन्हीं को अर्पण

भजन संध्या में भक्तों ने जुटाए 14.80 करोड़, भक्त बोले- गौ माता से धन मिला, उन्हीं को अर्पण

बर मारवाड़/पाली। सनातन धर्म में प्राचीन समय से गोधन को ही सर्वोपरि धन माना जाता था। गांवों में होने वाली भजन संध्याओं में संतों के आह्वान पर भक्त गौ सेवार्थ करोड़ों रुपए एकत्रित कर लेते हैं। ऐसी मिसाल रायपुर के निकटवर्ती गांव लीलाम्बा में भी देखने को मिली। जहां एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या में संतों ने गौ सेवा का पाठ पढ़ाया। उनके संरक्षण के लिए दान का आह्वान हुआ तो देखते ही देखते करोड़ों रुपए व संसाधन, भूमि व नगद एकत्रित हो गए। गो भक्तों ने कहा कि गौ माता से धन मिला उन्हीं को अर्पण किया।

समिति के अमराम सीरवी ने बताया कि लीलाम्बा में संयुक्त गोशाला समिति में भागवत कथा व नेनीबाई मायरे के उपलक्ष्य में एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। व्यासपीठ के कथावाचक पंडित अशोक महाराज व लाम्बिया के लक्ष्मण नाथ महाराज के सान्निध्य में ओम मुंडेल की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने श्रोताओं से दान का आह्वान किया। इस पर भामाशाहों ने 14 करोड़ अस्सी लाख रुपए के संसाधन व नगद एकत्रित कर समर्पित किए। इस दौरान समिति अध्यक्ष रतनलाल कुमावत, महिपाल सिंह, सरपंच विजयलक्ष्मी, अजयपाल सिंह, समिति उपाध्यक्ष, सचिव गोमाराम सीरवी, भंवरलाल लोहार, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो