scriptमीटर लगाया नहीं और थमा रहे बिल | Did not put a Meter and kept the bills | Patrika News

मीटर लगाया नहीं और थमा रहे बिल

locationपालीPublished: Nov 29, 2020 10:55:32 am

Submitted by:

Rajeev

अधिक बिल से परेशानी होकर हटा दिया मीटर
आरयूआइडीपी की ओर से दिए जा रहे है बिना मीटर के बिल

मीटर लगाया नहीं और थमा रहे बिल

मीटर लगाया नहीं और थमा रहे बिल

पाली. शहर में 24 घंटे जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। उसमें पानी का समय तय नहीं है। बिल भी अधिक आ रहा है। इससे परेशान कई निर्धन तबके के लोगों ने तो मीटर ही हटा दिए है। उनका कहना है कि बड़ी मुश्किल से खाने का जुगाड़ करते है। ऐसे में बिल 1200 से 1500 तक आने पर घर खर्च कैसे चलाए। दूसरी तरफ कई ऐसे लोग है, जिनके घर पर लम्बे समय से मीटर ही नहीं लगा है। इसके बावजूद उनको दस से बारह हजार रुपए तक का बिल थमा दिया गया है। मीटर में भी वर्तमान व गत पठन की जगह पर शून्य ही दर्शाया गया है।
बिल थमा रहे, कनेक्शन नहीं कर रहे
रेलवे लाइन से सटी कॉलोनी में रहने वाले जीतू का कहना है कि उसके पहले तीन माह का बिल करीब 12 हजार रुपए आया था। इस बार भी इतना ही बिल दिया गया है। जबकि मीटर नहीं लगाया गया है। मीटर लगाने के लिए कई बार जलदाय विभाग जाकर कह भी चुके हैं। ऐसा ही क्षेत्र में रहने वाले एक महिला ने भी बताया।
बहुत अधिक आ रहा था बिल
24 घंटे जलापूर्ति की पाइप लाइन का नया मीटर लगाने पर बिल बहुत अधिक आ रहा था। पानी भी घर में नहीं आ रहा था। हम रोजाना कमाकर खाने वाले है। अधिक बिल कैसे भरते। इस कारण मजबूरी में मीटर को हटाना पड़ा।
हेमन्त, सरदार पटेल नगर
तेजी से दौड़ता है मीटर

घरों में लगे नए मीटर पानी आने से पहले हवा से ही दस से पन्द्रह मिनट तक तेजी से दौड़ते है। इसका बिल हमे भरना पड़ रहा है। शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती है।
मंजू, सरदार पटेल नगर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो