scriptबदबू से जीना मुश्किल, सडक़ पर नालियों का पानी | Difficult to live by smell, water drains on the road | Patrika News

बदबू से जीना मुश्किल, सडक़ पर नालियों का पानी

locationपालीPublished: Oct 12, 2019 01:24:18 am

– वार्ड सात व आठ में सुविधाओं का अभाव
– प्रमुख समस्याएं : वार्ड सात

बदबू से जीना मुश्किल, सडक़ पर नालियों का पानी

बदबू से जीना मुश्किल, सडक़ पर नालियों का पानी

पाली। दुर्गा कॉलोनी व शेखावत नगर से होकर गंदे पानी का नाला गुजर रहा है। इस नाले से उठने वाली बदबू के कारण क्षेत्रवासियों का जीना मुश्किल है। दुर्गा कॉलोनी की संकरी गलियों में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गंदा पानी सडक़ों पर फैलता है। इन क्षेत्रों में बरसात के दिनों में पानी भराव की भी समस्या है। इसके बावजूद विकास का दावा करने वालों को यह नजर नहीं आ रहा है। सडक़ों की स्थिति ऐसी है कि आए दिन गड्ढों में गिरकर वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले चोटिल होते हैं। वार्डों में सफाई भी समय पर नहीं होती है। इस कारण कई जगह पर कचरे के ढेर लगे हैं।
प्रमुख समस्याएं : वार्ड सात

दुर्गा कॉलोनी में गलियां संकरी है। इन गलियों में सीवरेज का कार्य करते समय नालियों में ही पाइप लाइन बिछा दी गई थी। इस कारण वहां नालियों में पानी का बहाव बंद हो गया है। सीवरेज से पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी सडक़ों पर फैल रहा है। क्षेत्र में सफाईकर्मी भी समय पर नहीं पहुंचते है। इस कारण गंदगी पसरी है।
क्या कहते हैं वार्डवासी
लटे आ रही है घरों में

नालियों की सफाई करने वाला कोई नहीं है। इनसे पानी की निकासी भी नहीं हो रही। नालियों में गंदगी के कारण लटे घरों में आती है। सीवरेज ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी भी सडक़ों पर फैलता है। मोहल्लेवासियों में भी इसे लेकर कई बार कहासुनी हो जाती है। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मंजू देवी, दुर्गा कॉलोनी
नाक बंद कर गुजरना पड़ता है
नालियां कचरे से अटी है। सडक़ों पर भी गंदगी फैली है। क्षेत्र में मच्छरों की भरमार है। बदबू के कारण घरों से निकलने पर नाक को कपड़े से ढककर निकलना पड़ता है। क्षेत्र में बरसात आने पर तेज वेग से पानी भी बहता है। कई घरों में भी पानी घुस जाता है। इससे परेशानी होती है।
शांति बाई, दुर्गा कॉलोनी
कोई सुनवाई नहीं हो रही

क्षेत्र में सीवरेज का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। सीवरेज के घरों के कनेक्शन पर ढक्कर तक नहीं लगाए गए है। सफाई भी समय पर नहीं होती है। इस बारे में नगर परिषद सभापति को अवगत कराया तो भी सुनवाई नहीं हई है।
जन्नत बानो, पार्षद
===========

प्रमुख समस्या- वार्ड आठ
शेखावत नगर से होकर ही नाला गुजरता है। इस नाले के खुला होने के कारण आए दिन हादसे होते है। इस क्षेत्र की मुख्य सडक़ को सीवरेज कार्य के नाम पर करीब छह माह पहले खोदा गया था। इसके बाद से सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे है। क्षेत्र की कई गलियों में बरसात का पानी भरता है।
क्या कहते हैं वार्डवासी
विकास के नाम पर कुछ नहीं

क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। यहां बरसात के दिनों में घर के आगे दो-दो फीट तक पानी भर जाता है। मुख्य सडक़ भी खस्ताहाल है। उस पर से गुजरते समय हर समय हादसे की आशंका रहती है।
योगेश रांकावत, वार्ड 8
क्षेत्र की मुख्य सडक़ छह माह से अधिक समय से टूटी हुई है। कब्रिस्तान के पास नाला खुला होने के कारण आए दिन हादसे होते है। सीवरेज का कार्य करते समय सडक़ के दोनों पर तरफ गड्ढे छोड़ दिए गए है।
मानमल सैन, वार्ड 8

वार्ड में बहुत कार्य करवाया

वार्ड में बहुत कार्य करवाएं है। क्षेत्र में कई जगह पर सडक़ों के निर्माण का कार्य अभी चल रहा है। मुख्य सडक़ भी जल्द बनाई जाएगी। वार्ड में एक दो समस्याएं है। उनका भी समाधान करवाया जाएगा।
पानी देवी, वार्ड पार्षद-8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो