scriptVIDEO : किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानिए पूरी खबर | Disease occurred in cotton crop in Pali district | Patrika News

VIDEO : किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानिए पूरी खबर

locationपालीPublished: Aug 27, 2019 07:12:06 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-कपास की फसल में लगा रोग, सूखने लगे पत्ते
Disease occurred in cotton crop :

VIDEO : किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानिए पूरी खबर

VIDEO : किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानिए पूरी खबर

पाली/राणावास। Disease occurred in cotton crop : सफेद सोना कही जाने वाली कपास की फसल पर इनदिनों उकठा, सफेद मक्खी का प्रकोप तथा पत्ती पर धब्बा रोग फैला हुआ है। इससे क्षेत्र के किसान चिंतित है। कपास के पौधे में नीचे की तरफ से पत्ते पीले पडकऱ झड़ रहे हैं व धीरे-धीरे पौधा सूख रहा है। किसानों ने अपने स्तर पर फसल को बचाने के जतन किए पर कोई फायदा नहीं हुआ है।
राणावास क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसान शंकरलाल चौधरी बेरा पाटी ने बताया कि खेतों में उगी कपास की फसल में बीमारी के प्रकोप से सूख रही है। किसानों ने बताया कि कृषि विशेषज्ञों की सलाह से समय-समय पर दवाइयों का छिडक़ाव भी किया जा रहा है। रड़ावास सरपंच रामचंद्र मेवाड़ा ने बताया कि गांव के खेतों में कपास की फसल में हो रहे रोग के बारे में किसानों ने बताया है। हंसराज सीरवी ने बताया कि फसल पर कीटनाशक का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
अधिकारियों ने किया निरिक्षण
कृषि पर्यवेक्षक नवरत्नसिंह ने बताया कि सोमवार को कृषि अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र का दौरा कर किसानों की फसलों को जांचा। इस दौरान उन्होंने जांणुदा, ईसाली, गुड़ा केशरसिंह, राणावास आदि गांवों में फसलों की जानकारी जुटाई।
50 से 70 फीसदी फसल में रोग
कपास में झुलसा रोग का उपचार कृषि विभाग के निर्देशों के अनुसार करने की सलाह दी जा रही है। आस-पास के क्षेत्र में 50 से 70 प्रतिशत कपास की फसल में रोग है। किसानों को सिंचाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। -छैलसिंह सोलंकी, सहायक कृषि अधिकारी, राणावास
कृषकों को दी छिडक़ाव की सलाह
कृषकों को सलाह दी जाती है कि उकठा रोग के लिए बोविस्टीन या मेनकोगेप का छिडक़ाव करें। जमीन में ड्रेंचिंग करें। सफेद मक्खी कीट के नियंत्रण के लिए इमिडाफ्लोरप्रिड या एसीफेट का छिडकाव करें। जीवणु पत्ती धब्बा रोग के नियंत्रण के लिए स्ट्रेप्टोसाइकिलन का छिडक़ाव करें। -अशोक राजपुरोहित, कृषि अधिकारी पाली
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो