scriptव्यथा हर घर की : घरेलू सिलेण्डर के बढ़े दामों से गड़बड़ा रहा रसोई का बजट | Domestic budget was disturbed due to increase in gas cylinder prices | Patrika News

व्यथा हर घर की : घरेलू सिलेण्डर के बढ़े दामों से गड़बड़ा रहा रसोई का बजट

locationपालीPublished: Feb 28, 2021 10:05:01 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-85 दिनों में रसोई गैस के दाम में 200 रुपए तक इजाफा-पाली शहर में 805 रुपए तक पहुंचे सिलेण्डर के दाम

व्यथा हर घर की : घरेलू सिलेण्डर के बढ़े दामों से गड़बड़ा रहा रसोई का बजट

व्यथा हर घर की : घरेलू सिलेण्डर के बढ़े दामों से गड़बड़ा रहा रसोई का बजट

पाली। एक ओर जहां देश की जनता पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से त्रस्त है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आ रहा उछाल भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में लगातार इजाफा होने से आम लोगों के रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है। हालात ये है कि 85 दिनों में गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपए तक बढ़ चुके हैं, जिससे महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, राज्य बजट में सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर कोई राहत नहीं मिली। इधर, तेल कम्पनियों ने फिर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी। सरकार की ओर से बढ़ती महंगाई पर अंकुश नहीं रखे जाने से विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा हैं। ज्ञात रहे कि 24 फरवरी को गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपए बढ़ा दिए गए। गैस एजेंसी संचालक रवि मीणा ने बताया कि पाली में अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 805 रुपए तक पहुंच गए है।
डेढ़ लाख परिवार हो रहे प्रभावित
गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि होने से शहरी क्षेत्र के करीब करीब डेढ़ लाख परिवार प्रभावित हो रहे है। उस पर घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बंद होना भी कोढ़ में खाज का काम कर रही हैं।
इधर घर-घर गैस लाइन पहुंचाने का काम
एक तरफ सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे है। दूसरी ओर गैस पाइप लाइन शहर में बिछाई जा रही है। जिसके तहत घर-घर गैस पाइप पहुंचाई जा रही है। इससे आम लोगों को कितनी राहत मिलेगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
कब-कब बढ़े सिलेंडर के दाम
02 दिसम्बर – 50 रुपए
15 दिसम्बर – 50 रुपए
04 फरवरी – 50 रुपए
14 फरवरी – 25 रुपए
25 फरवरी – 25 रुपए

बिगड़ रहा रसोई का बजट
गैस सिलेंडर के लगातार दाम बढऩे से रसोई का बजट बिगड़ रहा हैं। दो साल में करीब 250 रुपए से अधिक सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए है। जबकि गैस सिलेंडर आम से लेकर खास के घर में नियमित काम आता हैं। – कविता व्यास, रजत विहार
बार-बार दाम बढ़ाना उचित नहीं
बार-बार रसोई गैस के दामों में इजाफा करना उचित नहीं है। इससे विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवार पर आर्थिक भार बढ़ रहा हैं। – भगवती देवी, महात्मा गांधी कॉलोनी

हर घर की आवश्यकता हैं सिलेंडर
सिलेंडर हर घर की आवश्यकता है। उसके दाम बार-बार बढ़़ाना उचित नहीं है। निम्न व मध्यम वर्ग पर आर्थिक भार बढ़ता है। – अरूणा जांगिड़, बापूनगर विस्तार
सब्सिडी तो वापस शुरू करें सरकार
सिलेंडर के दाम बार-बार बढ़ा कर आम लोगों पर आर्थिक भार बढ़ाया जा रहा है। पहले जो सब्सिडी मिलती थी वो भी बंद हो गई। सरकार फिर से सब्सिडी तो शुरू करें। – संगीता कुमावत, शेखावत नगर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो