टोल पर सख्ती : बिना फास्टैग वाहनों से दुगुनी राशि वसूली
- 20 किमी वालों के लिए पास सुविधा उपलब्ध

पाली/रोहट। राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण के आदेश के बाद सोमवार रात 12 बजे से पाली-जोधपुर राज्यमार्ग पर स्थित दोनों टोल नाकों पर फास्टैग की सुविधा को अनिवार्य कर दिया है। बिना फास्टैग पहुंचे वाहनों से दुगुना टोल वसूला गया। सथ ही वाहनों पर फास्टैग भी लगाए गए।
निम्बली टोल प्लाजा पर सोमवार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 404 वाहन चालकों से दुगुना टोल वसूला गया। वही गाजनगढ़ टोल नाके पर 237 वाहन चालकों से दुगुना टोल वसूला गया। इसके साथ ही दोनों नाकों पर 32 वाहनों पर फास्टैग भी लगाए गए।
20 किमी के दायरे पर पास सुविधा
रोहट क्षेत्र के निम्बली व गाजनगढ़ टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों को मासिक पास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ग्रामीण 275 रुपए देकर मासिक पास बनाए जा सकते हैं।
फास्टैग की सुविधा अब अनिवार्य
सरकार के आदेशानुसार निम्बली व गाजनगढ़ टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा अनिवार्य कर दी गई है। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं थे, उनको दुगुना टोल देना होगा। - संजय माथुर, अधिशासी अभियंता, एन एच 62
अब पाइए अपने शहर ( Pali News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज