पालीPublished: Oct 29, 2023 10:33:58 am
Rajeev Dave
विधानसभा चुनाव में पाली के मुद्दे
विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। जिले की छह विधानसभाओं में कई प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो चुकी है। प्रत्याशियाें ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया हैं। वे घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन विधानसभा क्षेत्रों की सालों से चली आ रहे मांगें व समस्याएं जस की तस है। भले ही कई जगह पर प्रत्याशी बदले और जीत हासिल की हो या फिर एक ही सीट पर सालों से जमे प्रत्याशी हो। जनता की आवाज को किसी ने नहीं सुना। हालात यह है कि आज भी जिले की सबसे बड़ी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रदूषण का दंश किसान व जिलेवासी भुगत रहे हैं। किसानों को फसल लेकर गुजरात जाना पड़ता है। ऐसे में अब जब प्रत्याशी आपसे वोट मांगने आए तो अपना बहुमूल्य वोट देने से पहले उनसे सवाल जरूर किजिएगा।
पाली विधानसभा
1. पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। जवाई बांध पर ही निर्भरता।
2. प्रदूषण की समस्या का समाधान।
3. पाली शहर के साथ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की िस्थति दयनीय।
इतने हैं मतदाता
पुरुष: 140610, महिला: 131943
बाली विधानसभा
1. सादड़ी, सेवाड़ी, नाडोल में बाइपास
2. बाली को जिला बनाना
3. बाली में स्वीकृत उप जिला स्तरीय अस्पताल लंबे समय से लंबित
इतने हैं मतदाता
पुरुष: 172813, महिला: 158649
सुमेरपुर विधानसभा
1. कृषि मंडी में आज तक जीरा मंडी शुरू नहीं हो सकी।
2. किसानों और व्यवसायियों के लिए करोड़ों की लागत से कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करवाया था, लेकिन सालों से नाकारा पड़ा है।
3. उपखंड मुख्यालय पर ट्रोमा सेंटर का अभाव
इतने हैं मतदाता
पुरुष: 162033, महिला: 148368
सोजत विधानसभा
1.ऐतिहासिक दुर्ग में पैनोरमा बनाना
2. सोजत के आयुर्वेद औषधालय को आयुष चिकित्सालय में क्रमोन्नत करना
3. सोजत में साइंस पार्क का निर्माण
इतने हैं मतदाता
पुरुष: 125515, महिला: 119438
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा
1. मारवाड़ जंक्शन शहर में ओवरब्रिज का निर्माण
2. उपखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों, विशेषज्ञों व सर्जन के पद सालों से रिक्त।
3. विधानसभा क्षेत्र में विद्यालयों की स्थित दयनीय है। शिक्षकों की कमी।
इतने हैं मतदाता
पुरुष: 153303, महिला: 140368
जैतारण विधानसभा
1. सीमेंट इकाइयों में जैतारण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाना
2. राजस्थान रोडवेज की बसें 38 में से 35 ग्राम पंचायतों में नहीं जाती।
3. जैतारण में सड़कें खस्ताहाल।
इतने हैं मतदाता
पुरुष: 159188, महिला: 148509