scriptगोचर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन | Encroachment on land | Patrika News

गोचर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

locationपालीPublished: Oct 12, 2018 05:30:07 pm

Submitted by:

Om Prakash Tailor

जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

pali news

गोचर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

सादड़ी. अवैध बजरी खनन पर न्यायालय की रोक के बावजूद यहां धड़ल्ले से बजरी, पत्थर व झीकरा का खनन हो रहा है। यहां नदियां तो गोचर, ओरण, बांध व ईकोजोन भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद मूकदर्शक बने हुए हैं। यहां खूणी बावड़ी गोचर भूमि में एक जेसीबी पिछले तीन चार दिन से झीकरा खुदाई कर डम्पर से अनाधिकृत परिवहन कर रही है। कस्बे की विभिन्न जीवनदायिनी नदियों से देररात नगर के आखरिया चौक मार्ग से खचाखच बजरी से भरे डम्पर प्रतिदिन राणकपुर घाट सेक्शन मार्ग से मेवाड़ सीमा के सायरा व निकटवर्ती ग्राम्यअंचल में सप्लाई हो रहे हैं। कस्बे की प्रमुख सूकड़ी मघाई नदियां, नाले इनके निशाने पर हैं। अब इनकी पहुंच खूणीबावड़ी गोचर व वन क्षेत्र सीमा में खूणीबावड़ी बान्ध व राजपुरा बान्ध क्षेत्र पर भी पड़ गई है। जहां से प्रतिदिन ये लोग अवैध खनन कर लाखों की चांदी काट सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं। वहीं ईको जोन से भी बजरी, पत्थर व झीकरा का परिवहन हो रहा है। मघाई नदी व सुकडी नदी पालिका सरहद से मादा ग्राम तक पूर्ण मघाई नदी, माण्ड़ीगढ़ व राजपुरा बान्ध से निकलने वाली सुकड़ी नदी मादा ग्राम सरहद तक, कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के परशुराम महादेव राजपुरा, बगेची मन्दिर खूणी बावड़ी बान्ध से लेकर बारली सादड़ी पुलिया, आयुर्वेद पुलिया ऐसा कोई नदीं नाला नहीं बचा जहां से बजरी नहीं उठाई जा रही हो। पालिका क्षेत्र में करीब ४ करोड़ रुपए के नाली, सीसी सडक़, नाला निर्माण कार्य चल रहे हैं। यहां प्रतिदिन धड़ल्ले से बजरी परिवहन हो रही है।

नालियां टूटी, घरों का गंदा पानी फै ल रहा सडक़ों पर
जैतारण . नगरपालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर नालियां टूटी पड़ी हैं तो कई जगह पर नालियां नहीं होने से घरों का गंदा पानी सडक़ों पर फैल रहा है। नियमित सफाई के अभाव मे गंदगी से अटी नालियों से उठती बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहर के धर्मीचंद कुमावत ने बताया कि निमाज की आेर से जैतारण में प्रवेश होते ही गंदगी से रूबरू होते हैं। हालत यह है कि लगातार गंदा पानी बहने से यहां डामर सडक़ तक टूट चुकी है। राजकीय चिकित्सालय के पीछे भी यही हाल है। जिम्मेदारों का कहना है कि सीवरेज से इस समस्या से
निजात मिल सकती है, लेकिन सीवरेज से शहरवासियों के घरों के कनेक्शन नहीं हुए हैं। पार्षद अफसाना बानो ने बताया कि वार्ड १८ में वर्षों से नाला गंदगी से अटा पड़ा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो