scriptपर्यावरण संरक्षण कर देंगे पेड़ लगाने का संदेश | Environment protection, make the message of planting trees | Patrika News

पर्यावरण संरक्षण कर देंगे पेड़ लगाने का संदेश

locationपालीPublished: Jan 15, 2021 09:30:14 pm

Submitted by:

Rajeev

वृक्ष प्रोजेक्ट में ट्रैक्टर व पानी टंकी का लोकार्पण

पर्यावरण संरक्षण कर देंगे पेड़ लगाने का संदेश

पर्यावरण संरक्षण कर देंगे पेड़ लगाने का संदेश

पाली. जेसीआइ पाली डायनेमिक की ओर से पाली शहर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्ष प्रोजेक्ट में लगाए गए पौधों की संख्या 1200 हो गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए एक ट्रैक्टर पानी की टंकी सहित संस्था के आग्रह पर राजेंद्र कुमार, महावीर, दिनेश मेहता ने देने का निर्णय किया। इस पर भामाशाह परिवार का सम्मान किया गया।
नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
समारोह में जेसीआइ पाली डायनामिक की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। इसमें वर्ष 2021 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुनीत जीरावला व सचिव पलकेश कटारिया के नेतृत्व में नए सदस्यों को नया यबस स्टैंड स्थित एक गार्डन में जोधपुर से जोन 5 के अध्यक्ष जितेश आडवाणी व रीजन उपाध्यक्ष प्रियंका सेन ने शपथ दिलाई। परेश बाफना ने बताया कि नई कार्यकारिणी के धीरज मूंदड़ा, सुमित कबाड़, वरुण सिंघल, मनोज लुक्कड़ को उपाध्यक्ष, नरेंद्र गोलछा, पंकज दुबे को सह सचिव, कृष्णकांत केडिया को कोषाध्यक्ष, दीपक जैन को प्रोजेक्ट कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र खत्री, लोकेश जैन, सोहन सिंह, अजय मेहता, अमित अग्रवाल, हंसमुख गोयल, मोहित गर्ग, मोहित मोदी, प्रफुल्ल कबाड़, रवि गोयल, विकास जैन,अरिहंत सुंदेशा, प्रकाश पंवार, अरविंद कबाड़, हिमांशु सांगानेरिया, केतन बोहरा को डायरेक्टर, जेसीआर टी चेयर पर्सन निशा जीरावला को शपथ दिलाई गई। चैप्टर के संस्थापक अध्यक्ष विनय बंब ने वृक्षारोपण की जानकारी दी। निर्वतमान अध्यक्ष निमित लस्करी ने 2020 में किए गए कार्यों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष पलकेश कटारिया ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। बड़ौदा में होने वाले नेटकॉन प्रोग्राम पर चर्चा की गई। विशेष अतिथि बाबूलाल जीरावला व प्रकाश कटारिया थे। संचालन ललित जालान, सुमित कबाड़, वरुण सिंघल, विशाल कोठारी व पंकज जोशी ने किया। कार्यक्रम में कपिल देसरला, तेजपाल जैन, विकास बुबकिया, मनीष गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो