scriptVIDEO : राजस्थान के इस वीर सपूत ने पाकिस्तान के बरकी पुलिस स्टेशन पर फहराया था भारत का तिरंगा | flag of india hoisted in Pakistan by Brigadier Harisingh Deora of Pali | Patrika News

VIDEO : राजस्थान के इस वीर सपूत ने पाकिस्तान के बरकी पुलिस स्टेशन पर फहराया था भारत का तिरंगा

locationपालीPublished: Sep 09, 2019 11:44:04 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-बिग्रडियर हरिसिंह देवडा की स्मृति में सेमिनार का हुआ आयोजन

VIDEO : राजस्थान के इस वीर सपूत ने पाकिस्तान के बरकी पुलिस स्टेशन पर फहराया था भारत का तिरंगा

VIDEO : राजस्थान के इस वीर सपूत ने पाकिस्तान के बरकी पुलिस स्टेशन पर फहराया था भारत का तिरंगा

पाली/सुमेरपुर। पाकिस्तान के बरकी पुलिस स्टेशन पर तिरंगा फहराने वाले बिग्रेडियर हरिसिंह देवड़ा गलथनी की स्मृति में सेमीनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद पीपी चौधरी ने की।

वर्धमान जैन शोभावत सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में बिग्रेडियर देवड़ा के पुत्र किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष जयेन्द्रसिंह गलथनी ने सेमिनार की थीम 1965 भारत-पाक युद्ध में बिग्रेडियर देवड़ा के शौर्य के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा कि सुमेरपुर उपखण्ड के छोटे से गांव गलथनी ने कई वीर सपूत देश को दिए। जिन्होंने भारत-पाक व भारत-चीन युद्ध में पराक्रम का परिचय दिया। गलथनी गांव के शुरमाओं ने अपने शौर्य व बलिदान से एक नया इतिहास रचा। संचालन महेन्द्र गहलोत ने किया।
कार्यक्रम में इन्होंने की शिरकत
सांसद पीपी चौधरी, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्वमंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, गुलाबसिंह राजपुरोहित, पाली डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया, उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया, सुमेरपुर पालिकाध्यक्ष फूलाराम सुथार, भंवरसिंह चौधरी, अनिल शाह, जोधपुर डिस्कॉम एक्सइएन फालना अवधेशसिंह, सिंचाई विभाग एक्सइएन सुमेरपुर चन्द्रवीरसिंह व सुमेरपुर कृषि उपज मण्डी सचिव हरिनारायण यादव, श्यामसिंह देवडा समेत प्रबुद्धजन मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो