जानकारी के अनुसार अजीतपुरा गांव में एक युवक ने पैंथर देखा, इससे वह घबरा गया। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया गया, लेकिन दो दिन बाद भी पैंथर हाथ नहीं आया। खेतों व जंगल क्षेत्र में सर्च चला, अजीतपुरा के खेतों में पिंजरा रखा गया है। रात को भी सर्च जारी रहा।
इधर, पैंथर की आहट से दहशत है। लोग परेशान है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों राणावास के निकट एक पैंथर पकड़ा गया था। अब अजीतपुरा सरहद में पैंथर दिखने से किसानों में दहशत है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।