पाली

प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को पाली में किया नमन

-पाली के सूरजपोल सर्किल स्थित नेहरू की प्रतिमा पर कांग्रेज नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पमालाएं

पालीMay 27, 2020 / 06:24 pm

Suresh Hemnani

प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को पाली में किया नमन

पाली। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास के निर्देशानुसार पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए मनाई गई।
सूरजपोल नेहरू सर्कल पर प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सोशल डिस्टेंस व लॉकडाउन की पालना करते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्ष हाजी मेहबुब टी, जिला महामंत्री नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता हकीमभाई, मोहन हटेला, जीवराज बोराणा, जिला सचिव मांगूसिंह दूदावत, जिला प्रवक्ता जीवराज चौहान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, सेवादल के भैराराम गुर्जर, रमेश चावला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लाल मोहम्मद सिंधी, पूर्व सेवादल मुख्य संगठक गोरधन प्रजापत, प्रकाश चौहान, राजिया बानो, घनश्याम भाटी, अनवर खां, मोईन बैग सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति पाली के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नेहरू उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन हटेला, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रकाश सांखला, प्रदेश आईटी सेल सदस्य आमीन अली रंगरेज आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिसकर्मियों एवं कोरोना योद्धाओं का पुष्पाहार पहनाकर सम्मान किया गया।

Home / Pali / प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को पाली में किया नमन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.