scriptपर्यावरण से यहां के लोगों को नहीं कोई सरोकार | Garbage in the rivers of Sadri | Patrika News

पर्यावरण से यहां के लोगों को नहीं कोई सरोकार

locationपालीPublished: Jul 13, 2019 06:20:29 pm

Submitted by:

Rajeev

अमृतवाहिनी नदियों को बना दिया डम्पिंग यार्ड
जल प्रवाह के क्षेत्र में लगे कचरे के ढेर

rivers of Sadri

पर्यावरण से यहां के लोगों को नहीं कोई सरोकार

सादड़ी. पालिका क्षेत्र में बहने वाली अमृतवाहिनी नदियों को लोगों ने डम्पिंग यार्ड बना दिया है। नदियों का बहाव क्षेत्र कचरा डालने के कारण लगातार घट रहा है। हालात यह है कि घर-घर कचरा संग्रहण करने के बाद नगर पालिका की ओर से भी कचरा नदियों में गिराया जा रहा है। लोग घरेलू मलबा भी नदियों में डाल रहे है। इससे नदियों का अस्तित्व भी खतरे में है। इसे बावजूद जल संसाधन विभाग, राजस्व प्रशासन व पालिका की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नदी क्षेत्र में फैली बदबू

नदियों में मलबा व कचरा डालने के कारण इनके पुल और रपटों से गुजरने पर कचरे के ढेर दिखाई देते है। उनसे उठने वाली बदबू के कारण आस-पास रहने वालों को परेशानी होती है।
पालिका क्षेत्र से गुजरती हे ये नदियां
पालिका क्षेत्र से होकर मघाई व सुकड़ी नदी गुजरती है। मघाई नदी में रिंगरोड बाइपास, पानी टंकी के सामने, वांकल माता मन्दिर के पीछे, राणकपुर रोड, विजयवल्लभ पुलिया समीप और सुकड़ी नदी में आयुर्वेदिक व मादा पुलिया से रामधुन चौक, गांछवाड़ा से पगला वावड़ी पुलियाके पास कचरे के ढेर लगे है।
बजरी खनन पर भी अंकुश

दूसरी तरफ अधिकारियों की अनदेखी के कारण नदियों से बजरी का अवैध खनन भी हो रहा है। नदियों में पड़े गड्ढों के कारण खेतों में जाने में परेशानी होती है।
डम्पिंग यार्ड को लेकर कर रहे प्रयास
कचरा निस्तारण के लिए डम्पिंग यार्ड निर्माण को लेकर प्रयासरत है। पूर्व में तय भूमि की आवंटन प्रक्रिया पूरी हुई थी, लेकिन धार्मिक स्थल निकट होने से निर्माण नहीं करवा सके। अब भूमि चिह्नित कर जल्द डस्पिंग यार्ड बनवाएंगे।
दिनेश मीणा, पालिकाध्यक्ष, नगरपालिका सादड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो