scriptबगीचे उजाड़ पड़े, कचरे के लगे ढेर | Gardens desolate, garbage piled up | Patrika News

बगीचे उजाड़ पड़े, कचरे के लगे ढेर

locationपालीPublished: Oct 12, 2019 08:50:56 pm

Submitted by:

Rajeev

– वार्ड 9 व 10 के हालात

बगीचे उजाड़ पड़े, कचरे के लगे ढेर

बगीचे उजाड़ पड़े, कचरे के लगे ढेर

पाली. शहरी निकाय के वार्ड नौ के गांधी नगर में तीन बगीचे बने हुए है। लेकिन देखरेख के अभाव में बगीचे उजड़ गए है। सीवरेज कनेक्शन नहीं हो पाए है। लोगों की मानें तो सफाईकर्मी तो यहां पर कभी आते ही नहीं है। विकास के नाम पर वार्ड में कार्य तक नहीं हुए। ऐसे में जनता को खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। इतना ही नहीं, नालियों के अभाव में घरों का दूषित पानी कॉलोनी में फैल रहा है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका सता रही है। हालांकि, वार्ड नम्बर 10 में विकास कार्य तो हुए है। लेकिन यहां पर भी सफाई व नालियों की समस्या बनी हुई है।
प्रमुख समस्या वार्ड 9
बगीचे उजड़े हुए है। बगीचा का विकास ही नहीं हुआ है। कॉलोनी में नाम के बगीचे बने हुए है। सीवरेज के कनेक्शन नहीं हुए है। नालियां नहीं बनी है। घरों का गंदा पानी कॉलोनी में फैल रहा है। गांधी नगर में सडक़ें तो बनी ही नहीं है। दिनभर धूल के गुब्बार उड़ते रहते है। सफाईकर्मी तो यहां पर आता ही नहीं है। ऐसे ही हालात न्यू प्रताप नगर व रामदेव नगर के है।
मच्छर पनप रहे हैं
गांधी नगर मेंं गंदे पानी की नालियां नहीं बनी हुई है। इस कारण मच्छर पनप रहे है। वार्ड पार्षद चुनाव जीतने के बाद कभी कॉलोनी में आया ही नहीं। पांच सालों में एक रुपए का विकास कार्य नहीं हुआ है। सडक़े तो यहां पर बनी ही नहीं है।
महेन्द्रसिंह जोधा
बगीचे का विकास नहीं हुआ
गांधी नगर में बगीचों का विकास नहीं हुआ है। सीवरेज का कनेक्शन भी नहीं हुए है। वार्ड में समस्या ही समस्या है। वार्ड पार्षद लोगों की सुनवाई ही नहीं करते हैं। चुनाव के बाद वार्ड पार्षद ने बोर्ड की बैठक में वार्ड की समस्या उठाई ही नहीं।
सायरसिंह
काम तो हुआ है

मोक्षधाम, सिटी डिस्पेंशनरी सार्वजनिक स्नान घर सहित वार्ड में कई काम हुए है। सीवरेज के कनेक्शन जोडऩे की कार्रवाई चल रही है।
प्रकाश चौहान वार्ड पार्षद

प्रमुख समस्या वार्ड 10
सीवरेज लाइन के गड्ढे खुदे हुए पड़े है। सीवरेज चैम्बर के लेवल सहीं नहीं है। इससे लोगों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। इधर वार्ड में आधी अधूरी सडक़ें बनी हुई। रोड लाइट बंद रहती है। घरों में पानी दबाव से नहीं आता है। वार्ड में सफाई नहीं होती है।
नालिया कचरे से अटी

वार्ड में गंदे पानी की नालियां कचरे से अटी पड़ी है। सफाई तो यहां पर होती ही नहीं है। सफाई नहीं होने से मच्छर पनप रहे हैं। सडक़े टूटी पड़ी है।
गोपालसिंह
सडक़ें जर्जर

वार्ड 10 की सडक़ें जर्जर हो गई है। सरस्वती स्कूल के पास तो सडक़ पूरी तरह से टूट गई है। कचरे के जगह-जगह ढेर लगे हुए है। नालियों की सफाई नहीं होती है।
लालपुरी
वार्ड में सीसी सडक़ें बनाई। सामुदायिक भवन का काम चल रहा है। पार्क का भी काम चल रहा है। वार्ड में काफी काम हुआ है।
सुरेश पटेल, वार्ड पार्षद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो