scriptराम ने किया रावण का वध | GOD Ram killed Ravana | Patrika News

राम ने किया रावण का वध

locationपालीPublished: Jan 16, 2022 09:29:17 pm

Submitted by:

Rajeev

रामलीला महोत्सव
संगीतमयी भजनों संग थिरके श्रद्धालु

राम ने किया रावण का वध

राम ने किया रावण का वध

सोजत. शहर के नवचौकिया स्थित शंकरबाग में आयोजित रामलीला महोत्सव में दसवें दिन कलाकारों द्वारा रामलीला में राम-रावण का भयंकर युद्ध होना व रावण वध, राम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया।
आयोजन से जुड़े अशोक उपाध्याय, सत्यनारायण पांडेय, आलोक कुमार ने बताया कि धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी के कलाकारों के बेहतरीन संवाद, प्रदर्शन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला में रावण का अहिरावण को ध्यान करके बुलाना, अहिरावण का राम लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाना, हनुमान का चिंतित होना व राम लक्ष्मण की खोज पाताल लोक में करना, हनुमान का मकरध्वज को बांधना व राम लक्ष्मण को अहिरावण की कैद से छुड़ाना व मकरध्वज को पाताल लोक का राजा बनाना, अहिरावण वध, रावण का अशोक वाटिका में जाकर सीता को राम लक्ष्मण की झूठी खबर देना, त्रिजटा का सीता को समझाना का प्रसंग हुआ। इस मौके पूजन में श्रद्धालुओं ने प्रभु राम, माता जानकी एवं वीर हनुमान से प्रार्थना की।
रामलीला के दौरान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। भगवान श्रीराम संग माता सीता राजगद्दी पर विराजमान हुई। लक्ष्मण, भरत, शत्रुहन, हनुमान सहित पूरी अयोध्या में खुशी मनाई गई। रामलीला के बीच में भजन गाकर भगवान राम का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने जैकारे लगाए।
मंच पर कलाकार सत्यनारायण, आलोक, बुद्धनाथ, शिवलाल तिवारी, महेश कुमार, अखिलेश पांडे, सूर्यपाल तिवारी, सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, पिंटु दुबे, राकेश पांडे, सुखलाल चौबे आदि ने दृश्यों को जीवंत किया। इस मौके चुतराराम गहलोत, पंचायत समिति उपप्रधान कन्हैयालाल ओझा, जुगलकिशोर निकुंम, अरविंद द्विवेदी, विकास टांक, पालिका इओ विक्रमसिंह विश्नोई, गणपत पंवार, गजेंद्र सोनी, रमेश श्रीमाली आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो