घर की जिम्मेदारी संग निभा रही समाज सेवा का दायित्व
- जैन (स्थानकवासी) समाज का श्री गुरु पुष्कर महिला मंडल

पाली। जैन (स्थानकवासी) समाज की श्री गुरु पुष्कर महिला मंडल की टीम भी सामाजिक सरोकार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। सामाजिक स्तर पर महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाना हो या बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर आयोजित करवाने हो, हर कार्य में संगठन की महिलाएं सक्रिय भागीदारी निभाती हैं।
मंडल की अध्यक्ष रीतू मेहता ने बताया कि वर्ष 2007 में मंडल का गठन किया गया। वर्तमान में संगठन में 55 सदस्य है। महिलाओं व बालिकाओं के लिए आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, चिकित्सा शिविर आयोजित करते है। इसके साथ ही समाज के धार्मिक आयोजनों के दौरान भी संगठन सक्रिय भूमिका निभाता है।
कोरोना काल में किया सराहनीय काम
मंडल की मंत्री विमला संचेती ने बताया कि कोरोना काल में मास्क वितरित किए। इसके साथ ही फूड पैकेट वितरण में भी सहयोग किया। धनराशि एकत्रित की, जिससे कि जरूरतमंदों तक कोरोना काल में संगठन की ओर से फूड पैकेट पहुंचाए जा सके।
अब पाइए अपने शहर ( Pali News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज