रीको जल परिशोधन संयंत्र कर्मचारी संघ की ओर से पिछले 4 माह से कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया जा रहा है। श्रमिकों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर अंशदीप को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि सीटीपी के वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा वहां काम कर रहे श्रमिकों को जबरन सेवा से हटा दिया गया।
जिन्हें पुन: यथास्थिति लगाया जाए। इस बेरोजगारी की वजह से उनका घर खर्चा चलाना भी अब मुश्किल हो गया है। प्रशासन को चेतावनी देकर कहा कि 10 दिन के अंदर श्रमिकों को प्लांट में नियोजित नहीं किया गया तो उनकी ओर से उग्र प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल भी की जाएगी। इस मौके पर श्रमिकों के साथ कई लोग मौजूद रहे।