scriptह्रदय गति रुकने से हैड कांस्टेबल का निधन | Head constable dies of heart attack in Pali | Patrika News

ह्रदय गति रुकने से हैड कांस्टेबल का निधन

locationपालीPublished: Oct 28, 2021 08:47:01 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पुलिस कर्मियों की आंखें हो गई नम

ह्रदय गति रुकने से हैड कांस्टेबल का निधन

ह्रदय गति रुकने से हैड कांस्टेबल का निधन

पाली। पाली के पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल रमेश कुमार का बुधवार को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। गुरुवार को पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व लोग मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल रमेश कुमार (बेल्ट-606), जो पुलिस लाइन में तैनात थे। वे दो दिन पहले छुट्टी पर गए। बुधवार शाम को घर पर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें पाली के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया, जोधपुर में ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
इस खबर से पुलिस महकमे में शोक छा गया। गुरुवार को पुलिस सम्मान के साथ उनका पंचायत समिति के निकट स्थित हिन्दु सेवा मंडल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की आंखें नम हो गई। श्मशान घाट में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व लोग मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो