script#VIDEO : पाली के वृद्धाश्रम में अब बुजुर्ग भी कर सकेंगे व्यायाम, जानिये कैसे होगा बुजुर्गों का ये सपना पूरा | #Health Care: Now the elderly can also exercise | Patrika News

#VIDEO : पाली के वृद्धाश्रम में अब बुजुर्ग भी कर सकेंगे व्यायाम, जानिये कैसे होगा बुजुर्गों का ये सपना पूरा

locationजालोरPublished: Jun 19, 2017 09:29:00 pm

Submitted by:

rajendra denok

– सेवा समिति की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में फिजियोथैरेपी सेन्टर का उद्घाटन

पाली. सेवा समिति की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में एक नई सेवा की शुरुआत हुई। अब यहां रहने वाले वृद्धजनों व शहरवासियों को फिजियोथैरेपी की सुविधा भी मिलेगी। इसका उद्घाटन सोमवार को अतिथियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर किया।
समारोह में विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि वे संस्था की गतिविधियों से जुड़े हुए है। यहां की जाने वाली सेवा की मिसाल अन्य स्थानों पर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में फिजियोथैरेपी सेन्टर की जरूरत थी। जो आज यहां शुरू हुआ है। इसका कई लोगों को लाभ मिलेगा। 
जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने संस्था की गतिविधियों को जानने के बाद बुजुर्गों संे भी बात की। उन्होंने सेवा कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में नगर परिषद के उपसभापति मूलसिंह भाटी व विजयराज बम्ब आदि मौजूद थे।
इन रोगियों को होगा लाभ

फिजियोथैरेपी सेन्टर रोजाना सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। संस्था सचिव प्रमोद जैथलिया ने बताया कि यहां लकवा, हड्डी टूटने, कमर दर्द, घुटने का दर्द, गर्दन का दर्द व साइटिका के मरीज आधुनिक मशीनों से कसरत कर सकेंगे। इसके अलावा दुर्बल बच्चों को भी कसरत करवाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो