यहां एकता की महक से सराबोर होता है शहर
पालीPublished: Jun 29, 2023 09:38:36 pm
भक्त माता की भक्ति में लीन होकर जयकारों के साथ पैदल चलते जाते है।


यहां एकता की महक से सराबोर होता है शहर
शहर में गुप्त नवरात्री पर्व पर भक्तों का पैदल संघ गाजन माता मंदिर दर्शन करने जाता है। इस संघ में आस्था व श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ता है। भक्त माता की भक्ति में लीन होकर जयकारों के साथ पैदल चलते जाते है। शहर धर्म-ध्यान के साथ एकता की महक से सराबोर हो जाता है। 25 वर्षों से लगातार यह यात्रा जारी है। बजरंग बाग से गाजे बाजे के साथ गाजन माता जयघोष व आरती के साथ गाजन माता पैदल संघ रवाना होता है। जो शहर के गीता भवन, सोमनाथ मंदिर, भैरव घाट, सिंधी कॉलोनी, रामदेव रोड, हाउसिंग बोर्ड साईबाबा मंदिर धार्मिक दर्शन के साथ गाजन माता पहुंचता है।