scriptपहले अपहरण फिर की हत्या, आरोपी व मृतक दोनों हिस्ट्रीशीटर | History sheeter's body found on highway after murder in Pali | Patrika News

पहले अपहरण फिर की हत्या, आरोपी व मृतक दोनों हिस्ट्रीशीटर

locationपालीPublished: Nov 26, 2022 08:50:59 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बलवना से हुआ युवक का अपहरण, रामपुरा की ढाणी में मिला शव- परिजनों ने करवाया था अपहरण का मामला, नहीं उठाया शव

पहले अपहरण फिर की हत्या, आरोपी व मृतक दोनों हिस्ट्रीशीटर

पहले अपहरण फिर की हत्या, आरोपी व मृतक दोनों हिस्ट्रीशीटर

murder case in pali Rajasthan: पाली/सुमेरपुर/गुंदोज। पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बिसलपुर के हिस्ट्रीशीटर युवक का शुक्रवार रात को अपहरण कर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर सहित तीन जनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उसका शव नग्न हालत में शनिवार सुबह गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के कीरवा हाइवे पर मिला। शव सुमेरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन अड़ गए। उन्होंने शव नहीं उठाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शव उठाने से इनकार, परिजनों से समझाइश
सुमेरपुर थानाधिकारी रामेश्वरलाल भाटी ने बताया कि बिसलपुर निवासी रविकुमार वाल्मीकि पुत्र ताराराम का शुक्रवार देर रात को बलवना बस स्टैंड के पास से सुमेरपुर थाने के ही हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार सरगरा, उसके भाई तरुण सरगरा व कैलाश मेघवाल ने अपहरण कर लिया। उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। इधर, रवि के पिता ने सुमेरपुर थाने में आरोपी अशोक सहित अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया। शनिवार सुबह रवि का शव गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के रामपुरा की ढाणी के निकट फोरलेन पर मिला। सूचना पर गुड़ा एन्दला थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह व सुमेरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को इसकी सूचना दी। शव सुमेरपुर अस्पताल लाया गया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उन्होंने शव नहीं उठाया गया। पुलिस ने परिजनों से समझाइश की।
मौके पर मिली लकडि़यां, दोनों सुमेरपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर
सुमेरपुर थानाधिकारी भाटी ने बताया कि शव के पास कपड़े और एक-दो लकड़ियां पड़ी थीं। हाथ-पैर पर गंभीर घाव के निशान थे। एक हाथ पर भगवान हनुमान का संजीवनी पर्वत उठाकर ले जाते हुए का टैटू गुदा हुआ था। दूसरे हाथ पर मां और अंग्रेजी में आरजी लिखा हुआ था। मृतक रवि वाल्मीकि और आरोपी अशोक कुमार दोनों सुमेरपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर थे। दोनों पहले दोस्त थे और कई वारदात को साथ अंजाम दे चुके है। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर दुश्मनी हो गई। आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो