14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali Accident: पाली में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी के सामने ही पति की हो गई दर्दनाक मौत

Road Accident: पुलिस ने बताया कि सरदार समंद निवासी विरदाराम प्रजापत (65) जो बुधवार को अपनी पत्नी चपादेवी (60) के साथ मोपेड पर घर से खेत जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Nov 07, 2024

pali road accident

Rajasthan Road Accident: शिवपुरा थाना क्षेत्र के सरदार समंद गांव से एक किलोमीटर दूर रेलियों का बेरा के निकट मोपेड सवार बुजुर्ग दंपत्ति को तेज रफ्तार से आए मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पत्नी का उपचार किया।

पुलिस ने बताया कि सरदार समंद निवासी विरदाराम प्रजापत (65) जो बुधवार को अपनी पत्नी चपादेवी (60) के साथ मोपेड पर घर से खेत जा रहे थे। गांव से एक किलोमीटर दूर रेलियों का बेरा के निकट तेज रफ्तार से आए मिनी ट्रक ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने विरदाराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायल चंपादेवी को अस्पताल में भर्ती किया। सूचना पर ग्रामीण व रिश्तेदार अस्पताल परिसर में जमा हो गए।

बैंगलुरु में रहते है मृतक के दोनों बेटे

रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक विरदाराम के दो बेटे सांवलराम और लक्ष्मण राम बेंगलुरु में हार्डवेयर और गिरवी का काम करते हैं। सूचना मिलने के बाद वे विमान से रवाना हो गए। दोनों गुरुवार को पाली पहुंचेंगे। तब तक शव मोर्चरी रखवाया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime News: सुबह घर पहुंचे थे भाई-बहन, हटाया कंबल तो खून में लथपथ दिखा मां का चेहरा, खो बैठे होश