scriptInternationalYogaDay:मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए क्यों जरूरी है योग…जानिए | InternationalYogaDay: Why yoga is important to stay mentally healthy.. | Patrika News

InternationalYogaDay:मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए क्यों जरूरी है योग…जानिए

locationपालीPublished: Jun 21, 2020 11:59:30 am

Submitted by:

rajendra denok

योग दिवस विशेष

InternationalYogaDay:मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए क्यों जरूरी है योग...जानिए

InternationalYogaDay:मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए क्यों जरूरी है योग…जानिए

गेस्टराइटर

डॉ. ज्योत्सनासिंह भाटी, मनोचिकित्सक

पाली. योग करने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। हमारा शरीर स्वस्थ और मस्तिष्क शांत होता है।ध्यान या मेडिटेशन एक ऐसी मानसिक अवस्था है जिसमें व्यक्ति अपने दिमाग और मन को एकाग्रचित करने की कोशिश करता है। कई धार्मिक परम्पराओं और मान्यताओं के रूप में प्राचीन काल से ध्यान करने का अभ्यास किया जा रहा है। योग से अपना तन-मन स्वस्थ रहता है। वर्तमान में मानसिक विकारों में इजाफा हुआ है। व्यक्ति किसी न किसी कारण से अवसाद, तनाव और अशांति का शिकार रहता है। योग ही एकमात्र ऐसा उपाय है जिससे इन सभी विकारों से छुटकारा पाया जा सकता है।
योग के फायदे

-Yoga# हमारे शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाता है। आत्मविश्वास जगाता है।

-हमारे शरीर के अंदर जितनी मात्रा में ऊर्जा बढ़ती जाती है उसी अनुपात में शरीर स्वस्थ और एक्टिव होता जाता है।
-यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

-योग मानसिक तनाव को कम करता है। पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायक होता है।

-यह कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि समस्याओं को भी दूर करता है।
-योग करने से हमारे शरीर की सभी मांसपेशियां जो शिथिल रहती है वे एक्टिव हो जाती हैं।योग हमारे शरीर में सभी तरह के थकान व तनाव को कम करता है।

-प्रतिदिन हमें किसी न किसी कारण से तनाव होता है। इसीलिए प्रतिदिन योग करना चाहिए।
-योग से स्वभाव में परिवर्तन होता है। योग हमारे शरीर के हार्मोंस के स्राव को भी संतुलित करता है।

-योग नियमित करने से मन शक्तिशाली बनता है। शरीर का आकार सही रहता है।
-मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार होता है। यह चिंता, तनाव और अवसाद को दूर कर मन को शांत करता है।

-मन और विचारों पर नियंत्रण में मदद करता है। शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है।
-आंतरिक अंग मजबूत करता है।एकाग्रता में सुधार लता है। त्वचा को चमकदार बनाता है। दिमाग तेज करता है।

-रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो