script‘शक्ति’ ने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का उठाया बीड़ा | Jain Mahila Mandal launched plastic-free campaign in Pali | Patrika News

‘शक्ति’ ने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का उठाया बीड़ा

locationपालीPublished: Apr 10, 2021 10:18:59 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

– चरन मंगल समकित सेवा समिति का महिला मंडल निभा रहा जिम्मेदारी

‘शक्ति’ ने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का उठाया बीड़ा

‘शक्ति’ ने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का उठाया बीड़ा

पाली। जैन समाज का चरन मंगल समकित सेवा समिति महिला मंडल भी सामाजिक सरोकार के कार्य में पीछे नहीं है। मंडल से जुड़ी महिलाएं सामाजिक स्तर पर आयोजित होने वाले सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों तो बढ़-चढकऱ भागीदारी निभाती ही है। सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी अग्रणी रहती है। इतना ही नहीं, प्लास्टिक के दुष्परिणामों को देखते हुए मंडल ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अपने स्तर पर अभियान भी शुरू किया है। वे खुद भी प्लास्टिक के बने उत्पादों का उपयोग नहीं करती तथा अन्य को भी इसका उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करती है। इसके साथ ही संगठन की ओर से कोरोना काल में जरूरतमंदों में फूड पैकेट वितरित किए तथा स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए जरूरत की सामग्री भेंट की।
जरूरतमंदों के लिए जुटाए कपड़े
मंडल की अध्यक्ष आशा कोचेता ने बताया कि जरूरतमंद परिवार तीज-त्योहार पर अच्छे कपड़े पहन सके इसलिए संगठन की महिलाएं समाज में घर-घर जाकर कपड़े एकत्रित करती है। उन कपड़ों को धोकर पे्रस करने के बाद जरूरतमंदों तक पहुंचाती है।
संगठन से जुड़ी हैं 40 से अधिक महिलाएं
मंडल की मंत्री रितू मेहता ने बताया कि संगठन में करीब 40 महिलाएं है, जो संगठन के हर काम में सक्रिय भूमिका निभाती है। कामना जैन, सीमा सुराणा, कुसुम नाबरिया, प्रिया करनावत, सपना छाजेड़, संतोष कंकूलोल, अनु दुग्गड़, आशा जैन, प्रवीणा कोठारी, फुलवंती संकलेचा, प्रेम संकलेचा आदि महिलाएं हर कार्य में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो