scriptजालोर: गरबा में छेड़छाड़ के बाद बिगड़ा माहौल, व्यापारी से मारपीट के बाद पत्थरबाजी, रानीवाड़ा छावनी में तब्दील | Jalore: Garba tampering in Raniwada spoiled the atmosphere | Patrika News

जालोर: गरबा में छेड़छाड़ के बाद बिगड़ा माहौल, व्यापारी से मारपीट के बाद पत्थरबाजी, रानीवाड़ा छावनी में तब्दील

locationपालीPublished: Oct 14, 2021 08:31:01 pm

Submitted by:

rajendra denok

रानीवाड़ा का मामला : रात के घटनाक्रम ने सवेरे तूल पकड़ा, दो समूह हुए आमने-सामने
कई थाना क्षेत्रों से जाब्ता बुलाना पड़ा

जालोर: गरबा में छेड़छाड़ के बाद बिगड़ा माहौल, व्यापारी से मारपीट के बाद पत्थरबाजी, रानीवाड़ा छावनी में तब्दील

जालोर: गरबा में छेड़छाड़ के बाद बिगड़ा माहौल, व्यापारी से मारपीट के बाद पत्थरबाजी, रानीवाड़ा छावनी में तब्दील

जालोर . रानीवाड़ा शहर में बुधवार रात गरबा महोत्सव के दौरान कुछ युवकों द्वारा युवतियों से छेड़छाड़ की घटना के बाद गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई और दो समूहों में पत्थरबाजी की घटना भी हुई। एहतियातन जिले के भीनमाल, सांचौर, करड़ा समेत आस पास के थानों से जाब्ता बुलाना पड़ा।
रानीवाड़ा में बुधवार रात गरबा महोत्सव के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ करने पर मौजूद कार्यकर्ताओं और परिजनों ने युवकों को वहां से भगा दिया। लौटकर आने पर उनसे मारपीट की गई। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन गुरुवार सुबह मामला बिगड़ गया। गरबा महोत्सव में मारपीट के बाद बदमाश युवक ओखसिंह की दुकान पर पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ करने लगे। वह स्वयं दुकान पर नहीं था तो उसके पुत्र छैलसिंह से मारपीट का प्रयास किया। छैलसिंह ने भी बचाव में मारपीट कर दी। इसके बाद युवक वहां से चले गए। इसके बाद बड़ी तादाद में फिर से दुकान पर पहुंचे और दुकान पर मौजूद लोगों से मारपीट शुरु कर दी। दुकान पर तोडफ़ोड़ करने के साथ कैमरे तोडऩे का आरोप भी है।
कई अन्य दुकानों पर भी हमला
आरोप है कि आरोपी युवकों ने इसके बाद नगर में अनेक स्थानों पर हुड़दंग किया। यहां से सांचौर फाटक के पास एक ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे और वहां पर तोडफ़ोड़ की। घटनाक्रम के बाद ओखसिंह, ज्वेलर्स वरदाराम व भंवराराम ने रिपोर्ट पेश की। व्यापार संघ अध्यक्ष छैलसिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पहले स्तर पर पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया।
तनाव: पत्थरबाजी, लाठियां लेकर पहुंचे

घटनाक्रम के बाद रानीवाड़ा में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। व्यापारियों ने घटनाक्रम के विरोध में बाजार बंद कर दिया। आरोप था कि इस घटनाक्रम में शरीक आरोपी आदतन आरोपी है।
एमएलए बोले, होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई

घटनाक्रम के बाद पूर्व विधायक रतन देवासी शाम को रानीवाड़ा पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं विधायक नारायणसिंह देवल ने दूरभाष पर पुलिस उप अधीक्षक से घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
इनका कहना
गरबा महोत्सव में विवाद से जुड़ा मामला है। दोनों पक्षों की तरफ से प्रकरण दर्ज हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के साथ उचित कार्रवाई की जाएगी।
रतनलाल, पुलिस उप अधीक्षक, रानीवाड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो