scriptसोजत, जैतारण सहित 130 गांवों की जलापूर्ति रहेगी बाधित | Jawai pipeline damaged in Pali Rajasthan | Patrika News

सोजत, जैतारण सहित 130 गांवों की जलापूर्ति रहेगी बाधित

locationपालीPublished: Oct 28, 2020 12:38:07 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली जिले के सोजत की ओर जा रही जवाई पाइप लाइन मंडली गांव के पास हो गई क्षतिग्रस्त

सोजत, जैतारण सहित 130 गांवों की जलापूर्ति रहेगी बाधित

सोजत, जैतारण सहित 130 गांवों की जलापूर्ति रहेगी बाधित

पाली। सोजत जा रही जवाई पाइप लाइन मंडली गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप लाइन से पानी लीकेज हो रहा है। पाइप लाइन लीकेज होने के कारण बुधवार को सोजत, जैतारण सहित करीब 130 गांवों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पाइप लाइन का लीकेज ढूढऩे के लिए मंडली गांव के पास हाइवे के नीचे करीब 12 से 15 फूट गहरा गड्ढा खोदा गया है। लीकेज को ढूढ रहे है।
हालाकि अधिकारियों को पाइप लाइन का लीकेज मिल गया है। यह लीकेज कितना बड़ा है। इसकी पूरी जानकारी ले रहे है। पाइप लाइन लीकेज का काम रात्रि में ही शुरु किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता महेन्द्र चौधरी ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज हो रही थी। इसकी जानकारी दो तीन दिन पहले ही मिली है। जानकारी मिलते ही हाइवे के अधिकारियों से अनुमति लेकर हाइवे को खोदा गया है। हाइवे को खोद कर लीकेज को ढढ़ा गया है। लीकेज कितना बड़ा है। इसकी जानकारी ले रहे है। यह लीकेज बुधवार शाम तक ठीक होने की सम्भावना है।
लीकेज ज्यादा हुआ तो समय लगेग
जलदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाइवे पर वाहनों के भार के कारण शायद यह लाइन लीकेज हुई है। लीकेज अगर बड़ा हुआ तो लीकेज निकालने में समय लगेगा। छोटा लीकेज होने पर बुधवार शााम तक ठीक कर दिया जाएगा। लीकेज बड़ा होने पर दो दिन से ज्यादा भी लग सकते है। समय ज्यादा लगने पर सोजत, जैतारण सहित करीब 130 गांवों में पेयजल आपूर्ति दो से तीन दिन तक बाधित रह सकती है।
काम शुरु कर दिया है
मंडली के पास पाइप लाइन लीकेज का काम शुरु कर दिया गया है। लीकेज छोटा होने पर बुधवार शाम तक ठीक कर दिया जाएगा। लीकेज बड़ा होने पर दो दिन लग सकते है। समय अधिक लगने पर जलापूर्ति दो दिन तक बाधित रह सकती है। – महेन्द्र चौधरी, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग पाली
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो