वृष लग्न में रहेगा उच्च राशि का चंद्रमा
ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र के साथ वृष लग्न में उच्च राशि के चंद्रमा के साथ ही मंगल योग है। यह संयोग सुहागिनों के लिए श्रेष्ठदायी रहेगा। यह योग 2007 बाद बन रहा है। उपवास की अवधि 14 घंटे से अधिक समय की रहेगी। वहीं, चंद्रोदय रात करीब 8.27 बजे होगा। इस दिन जीवनसाथी को उपहार में देने के लिए युवाओं ने मोबाइल, साड़ी व आभूषण आदि की खरीदारी की है।

रचवाई मेहंदी
वहीं, बुधवार को खरीदारी के साथ ही महिलाओं ने बाजार में मेहंदी रचवाई। शहर के सूरजपोल सहित भीतरी बाजार में दुकानों पर महिलाएं मेहंदी लगवाने में व्यस्त दिखीं। रंग-बिरंगी छलनी की मांग
करवा चौथ नजदीक आते ही करवों के साथ ही डिजाइनिंग छलनी की मांग बढ़ गई है। वहीं, इस बार पीतल के करवों की भी खरीदारी हो रही है। इसके अलावा शहर में मिट्टी के करवों पर इस पर रंगरोगन भी किया गया है तो छलनी भी आकर्षक बनाई गई है। इसके महिलाओं में क्रेज देखने को मिला।