scriptस्मैक नशे में लूट भाट गैंग के शैतानराम ने वृद्धा की हत्या | Killer arrested | Patrika News

स्मैक नशे में लूट भाट गैंग के शैतानराम ने वृद्धा की हत्या

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jun 17, 2017 12:09:00 pm

Submitted by:

rajendra denok

पुनागर माता मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर डकैती की साजिश रचते गिरफ्तार किया था

सोजत (पाली).

क्षेत्र में बीते दिनों खोखरा गांव निवासी दाकू देवी (७५) पत्नी सुखराम सीरवी के गहने लूटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोजत रोड निवासी आरोपित शैतानराम (२१) पुत्र मोहनलाल भाट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित स्मैक का नशेड़ी है। उसने गहने लूटने के बाद वृद्धा के सिर पर लाठी से वार कर हत्या करना कबूल लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि तीन मई की दोपहर को खोखरा निवासी दाकूदेवी बकरियां चराने खेत पर गई थी। जहां गहने लूटने के बाद हत्या कर दी गई थी। देर शाम तक वृद्धा घर नहीं पहुंची तो परिजन व ग्रामीण तलाश करते हुए खेत पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। जांच में जुटी स्पेशल टीम ने १९ मई २०१७ को सोजत हाइवे पर पुनागर माता मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर देर रात को डकैती की साजिश रचते भाट गिरोह के आठ जनों को गिरफ्तार किया था। उनमें शैतानराम भाट भी शामिल था। सोजत पुलिस दो दिन पूर्व आरोपित को सोजत जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लाई। गहनता से पूछताछ की तो आरोपित ने तीन मई को लूट के बाद दाकूदेवी की हत्या करना स्वीकार किया।
लूट के २० से अधिक मामले दर्ज
सोजत थानाप्रभारी राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपित शैतानराम के खिलाफ कंठी लूट व नकबजनी के २० से अधिक मामले दर्ज है। आरोपित सुनसान जगहों पर अकेली वृद्ध महिलाओं को लूट का शिकार बनाता था। आरोपित स्मैक के नशे का आदी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो