छाया गोकुल के ग्वाल के जन्मोत्सव का उल्लास, देखें ये वीडियो...
पालीPublished: Sep 08, 2023 10:28:19 am
Krishna Janmashtami 2023 : नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...का गूंजा स्वर


पाली के गांधी मूर्ति स्थित गीता भवन मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर जयकारे लगाते श्रद्धालु।
Krishna Janmashtami 2023 : भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर गुरुवार को भोर होते ही हर व्यक्ति के मुख पर एक ही उच्चारण आया जय श्री कृष्ण...। द्वापर युग में माता देवकी व वासुदेव के घर जन्मे भगवान कृष्ण के अवतरण की खुशी का उल्लास दिन चढ़ने के साथ बढ़ता चला गया। मंदिरों व घरों में स्पीकरों पर अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं राम नारायणं जानकी वल्लभं...जैसे स्वर सुनाई दिए। जब सांझ ढली तो रोशनी व फूलों से सजे मंदिरों में भजनों की स्वर लहरियों से कृष्ण भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। जैसे ही रात 12 बजे मंदिरों में घंटे-घडिय़ाल बज उठे। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... की गूंज के साथ पुजारियों ने पंचामृत सहित अन्य द्रव्यों से बाल गोपाल का अभिषेक किया और उनको नए वस्त्र और आभूषण पहनाकर आरती की। पंचामृत, पंजीरी व अजमे के प्रसाद का वितरण किया।