scriptनिकाय चुनाव : यहां सातों निकायों में खिला कमल, हाथ को नहीं मिला साथ | Local body elections2021: BJP won in all seven bodies, Congress lost | Patrika News

निकाय चुनाव : यहां सातों निकायों में खिला कमल, हाथ को नहीं मिला साथ

locationपालीPublished: Feb 07, 2021 04:19:45 pm

Submitted by:

rajendra denok

Election2021

निकाय चुनाव : यहां सातों निकायों में खिला कमल, हाथ को नहीं मिला साथ

निकाय चुनाव : यहां सातों निकायों में खिला कमल, हाथ को नहीं मिला साथ

पाली. जिले के सातों निकायों में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। पिछले बोर्ड में जिले की सात में से तीन सीटों पर कांग्रेस के अध्यक्ष थे। इस बार सातों पर कमल खिला है। भाजपा ने जैतारण, सादड़ी, रानी, फालना, बाली, तखतगढ़ और सोजत में अपना बोर्ड बनाया है। सोजत में भाजपा का बहुमत नहीं होने के बावजूद एक सीट का समर्थन जुटा बोर्ड बना लिया।
सोजत में चमत्मकार नहीं दिखा पाई कांग्रेस
सोजत में भाजपा को 20 और कांग्रेस को 19 सीटें मिली थी। यहां उलटफेर को लेकर अटकलें चल रही थी। मजेबार बात तो यह रही कि कांग्रेस को अपनों का ही पूरा साथ नहीं मिला। कांग्रेस के आठ पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। निर्दलीय प्रत्याशी को यहां आठ मत मिले हैं।
ये रहा परिणाम
रानी नगर पालिका
भरत जैन-12 : भाजपा
सुनील बैरवा-08 : कांग्रेस

बाली नगरपालिका
भरत चौधरी -20 : भाजपा
महेन्द्र परिहार – 25 : कांग्रेस

सोजत नगरपालिका
मंजू निकम-21 : भाजपा
मंजू गहलोत-11: कांग्रेस
विमल-08 : निर्दलीय

तखतगढ़ पालिका
ललित रांकावत-16 : भाजपा
अंबा रावल-09 : कांगे्रस
फालना पालिका
ललिता-13
नीलम-06

जैतारण पालिका
रामस्वरूप भाटी-15
सिकंदर-10

सादड़ी
खूमी बावरी-22
सोनिया-13

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो