scriptपाली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इन्हें भेजा डिनर का न्योता, जानिये…शख्स की कहानी | Mahavir Jain attended Donald Trump dinner | Patrika News

पाली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इन्हें भेजा डिनर का न्योता, जानिये…शख्स की कहानी

locationपालीPublished: Jan 21, 2017 03:52:00 pm

Submitted by:

rajendra denok

इस डिनर में उनके साथ प्रकाश हिन्दुजा व उनकी पत्नी भी थी।

पाली. अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित पाली के महावीर जैन अमरीका पहुंचे। वे वाशिंगटन शहर में ट्रम्प व उनके परिवार के लिए व्हाइट हाउस के पास ही एक बिल्डिंग में हुए निजी डिनर में शामिल हुए। इस डिनर में उनके साथ प्रकाश हिन्दुजा व उनकी पत्नी भी थी। जो जैन के मित्र है। इससे पहले मिल्कन मेमोरियल ग्राउण्ड में एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें भी जैन शामिल हुए। जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के मीकासिंह ने प्रस्तुति दी।
READ MORE : दंगल की गीता-बबीता से कम नहीं है पाली की अंजली, जानें अंजली की कहानी

ट्रम्प की बेटी को दिया निमंत्रण

कैंडल डिनर में जैन ने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनके बेटी इवानका ट्रम्प से मुलाकात की। इवानको को उन्होंने बधाई देकर भारत आने का निमंत्रण दिया। इस पर इवानका ने उनका आभार जताया और धन्यवाद दिया।
READ MORE : पाली में तीन ऑस्ट्रेलियन जोड़ों ने ऐसा क्या किया…आप भी जानें

मित्र ने किया आमंत्रित

ट्रम्प के इस शपथ ग्रहण समारोह में जैन को उनके मित्र सलभकुमार शैली ने आमंत्रित किया है। जो ट्रम्प की ओर से शपथ ग्रहण समारोह के लिए गठित आमंत्रण समिति के सदस्य है। वे जैन के मित्र भी है। वैसे तो शैली भारत के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले चालीस वर्ष से वे अमेरिका में ही निवास कर रहे हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो