scriptपाली : विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप | Married woman commits suicide by hanging in pali | Patrika News

पाली : विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप

locationपालीPublished: May 17, 2021 08:14:14 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– छह माह पूर्व हुई थी शादी- पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के चांगवा गांव का मामला

पाली : विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप

पाली : विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप

पाली/गुंदोज। जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के चांगवा गांव में रविवार दोपहर को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर घर में ही आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का अ ारोप लगाया है। शव गुंदोज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस के अनुसार चांगवा निवासी सुंदरीदेवी मेघवाल की करीब सात माह पूर्व शादी बूसी निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी। मृतका कुछ दिनों पहले पीहर आई थी। उसने दोपहर को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ ग्रामीण श्रवणदास संत व गुड़ा एन्दला थानाधिकारी बिहारीलाल शर्मा मौके पर पहुंचे।
मृतका के पिता ने हीराराम पुत्र जेठाराम मेघवाल निवासी चांगवा ने थाने में दर्ज रिपोर्ट दी कि सुबह वह और उसकी पत्नी तो मजदूरी पर चले गए, पीछे दामाद व पुत्री घर पर ही थे। ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडि़त करते और मारपीट करते। दोपहर में परेशान पुत्री ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो