scriptफंदे पर झूलती मिली विवाहिता, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप | Married woman found hanging on a noose in babra town of Pali | Patrika News

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

locationपालीPublished: Sep 25, 2021 03:32:33 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली जिले के रास थाना पुलिस ने मेडीकल बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पीहर पक्ष को सुपुर्द किया शव-पुलिस ने शुरू की जांच

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

पाली/बाबरा। जिले के रास थाना क्षेत्र के बाबरा कस्बा में एक विवाहिता फंदे पर झुलती मिली। सुचना पर रास थाना प्रभारी गोपाल लाल, एएसआइ भागचंद शर्मा, मुख्य आरक्षी उमराव खान मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां पीहर पक्ष की मौजूदगी में फंदे पर लटका विवाहित के शव को नीचे उतरवाया गया। शव को रास के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित मोर्चरी में लाया गया। उधर पीहर पक्ष के लोगों ने विवाहिता की मौत पर ससुराल पक्ष पर सडय़न्त्र रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
रास थाना पुलिस ने मेडीकल बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सुपुर्द कर प्रकरण की जांच शुरू की है। रास थानाप्रभारी गोपाल लाल ने बताया कि मृतका विवाहिता के पिता शंकरसिंह शेखावत निवासी लुहाकना खुर्द, विराटनगर जिला जयपुर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री प्रीति कंवर उर्फ पिंकी (32) की शादी बाबरा निवासी प्रतापसिंह राजपूत पुत्र विक्रमसिंह के साथ जून 2012 में हुई थी। जिसके बाद आरोपी मृतका का पति प्रतापसिंह, ससुर, सास व देवर ने दहेज की मांग कर उसे प्रताडि़त करते थे। इससे उसकी पुत्री परेशान थी।
गत रात्रि में सुसराल पक्ष से आरोपियों ने सडय़न्त्र रचकर उसकी पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने मृतका के शव का मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू की है। रास थानाप्रभारी गोपाल लाल ने बताया कि आइपीसी की धारा 302 / 34 व 498 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतका के शव पोस्टमार्टम की मेडीकल रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो