scriptपाली: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी | Married Woman Gangraped in Pali, 4 Accused Arrested | Patrika News

पाली: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

locationपालीPublished: Jun 03, 2019 03:01:46 pm

Submitted by:

dinesh

एक आरोपी फरार, तलाश जारी…

rape
पाली।

अलवर गैंगरेप ( Alwar Gangrape ) के बाद अब पाली में विवाहिता से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आयाा है। पाली में एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म ( Gangrape in Pali ) करने के मामले मे औद्योगिक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि मामले में नयागांव भाटा का बास निवासी जितेंद्र (20) पुत्र हेमाराम बंजारा, गोविंद (20) पुत्र अशोक बंजारा, दिनेश (24) पुत्र रायूजी बंजारा व महेंद्र (22) पुत्र पासस राम बंजारा को गिरफ्तार किया। अभी मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि 26 मई को वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर जारी थी तभी मामा नाडी के निकट बाइक पर आए पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया तथा दो जनों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
उपचार के बहाने तांत्रिक ने किया बलात्कार
वहीं हनमानगढ़ में भादरा क्षेत्र की एक महिला ने तांत्रिक गांधीबड़ी निवासी दरिश उर्फ अदरीश पर उसके साथ बलात्कार करने व उसकी बीमार पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला भिरानी थाने में दर्ज कराया है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री बीमार रहती है। तांत्रिक ने उपचार के बहाने झांसा देकर 1 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए और उसके साथ बलात्कार किया।
अध्यापिका के साथ बलात्कार
वहीं इधर अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र निवासी एक सरकारी अध्यापिका ने एक युवक के खिलाफ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय सरकारी अध्यापिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष-2017 में सोशल साइट के माध्यम से उसकी दोस्ती पंजाब के लुधियाना निवासी गगन नामक युवक से हुई। गगन उससे मिलने के लिए अलवर आता-जाता रहता है। इसी दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे गगन उसके घर आया। दरवाजा नहीं खोलने पर पथराव किया और पैसे नहीं देने पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो