scriptसावन की फुहारों से भीगा मारवाड़-गोडवाड़, मौसम हुआ सुहावना | Marwar-Godwad drenched with showers of Sawan, weather was pleasant | Patrika News
पाली

सावन की फुहारों से भीगा मारवाड़-गोडवाड़, मौसम हुआ सुहावना

– जिले में पूरे दिन बादल छाए रहे, झमाझम नहीं बरसे मेघ

पालीJul 29, 2021 / 08:25 pm

Suresh Hemnani

सावन की फुहारों से भीगा मारवाड़-गोडवाड़, मौसम हुआ सुहावना

सावन की फुहारों से भीगा मारवाड़-गोडवाड़, मौसम हुआ सुहावना

पाली। जिले में छाई काली घटाएं गुरुवार को भी जमी रही, लेकिन झमाझम बरसात की आस पूरी नहीं सकी। बादलों की ओट में रहे सूर्य देव की रोशनी दिन में कई बार काली घटाओं के कारण कम हुई। अंधेरा होने पर लोगों को लगा कि तेज बरसात होगी, लेकिन महज फुहारें ही गिरी। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा।
सावन की फुहारों के कारण मौसम सुहावना हो गया। जिले में कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ पानी बरसा। लोगों ने सावन के मनभावन मौसम में पकौड़े, मिर्ची बड़े सहित गर्म पकवान खाने का लुत्फ उठाया। इधर, फुहारों के कारण कई जगह पर कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
आउवा में झमाझम
जिले के आउवा गांव में दोपहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हुई। इससे गांव की गलियों में पानी बहा। परनाले गिरे। बच्चों ने स्नान का लुत्फ उठाया। सोजत में भी सुबह के समय रिमझिम बरसात से मौसम सुहावना हो गया। जिले के अन्य जगहों पर भी ऐसा ही मौसम रहा।

Home / Pali / सावन की फुहारों से भीगा मारवाड़-गोडवाड़, मौसम हुआ सुहावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो