पाली

मारवाड़ के नेताओं ने महाराष्ट्र के चुनाव में झोंकी ताकत

अधिकांश नेता maharastra election में कर रहे चुनाव प्रचार

पालीOct 17, 2019 / 10:04 pm

rajendra denok

मारवाड़ के नेताओं ने महाराष्ट्र के चुनाव में झोंकी ताकत

पाली. मारवाड़-गोडवाड़ के नेता इन दिनों पूरी तरह से Maharastra के चुनावों में व्यस्त है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानी मतदाताओं को रिझाने में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज मुम्बई में सभाओं को ही संबोधित नहीं कर रहे हैं, बल्कि चुनाव प्रचार की कमान भी संभाल रहे हैं।
मारवाड़ के नेताओं को राजस्थानी प्रवासियों की बहुलता वाले विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी हुई है। वे चुनावी सभाएं ले रहे हैं। साथ-साथ घर-घर चुनाव प्रचार भी किया जा रहा है। भाजपा ने जहां सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रखी है, वहीं कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है। मतदाताओं को रिझाने के लिए कई तरह के जतन किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के साथ कई नेताओं ने प्रचार किया

CM Ashok gehlot भी बुधवार को चुनाव कैंपेन में शामिल हुए। उन्होंने मीरां भायंदर, विजय पारले समेत कई विधानसभा सीटों पर चुनावी सभाएं की और मतदाताओं को कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सचिव खेतसिंह मेड़तिया समेत कई कांग्रेस नेताओं ने चुनावी सभाओं में प्रवासियों से समर्थन जुटाया। इसी तरह, सांसद पीपी चौधरी ने पूणे में भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।
ये नेता जुटे प्रचार में
कांग्रेस

प्रदेश सचिव खेतसिंह मेड़तिया, केन्द्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित, महावीरसिंह राजपुरोहित, मोटूभाई।

भाजपा

सांसद पीपी चौधरी, विधायक अविनाश गहलोत, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, नरेश ओझा, नवलकिशोर शर्मा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.