scriptश्रीमाली ब्राह्मण समाजबन्धुओं ने माता महालक्ष्मी को नवाया शीश | Mata Mahalakshmi worshiped | Patrika News

श्रीमाली ब्राह्मण समाजबन्धुओं ने माता महालक्ष्मी को नवाया शीश

locationपालीPublished: Sep 29, 2021 08:57:34 pm

Submitted by:

Rajeev

श्रीमाली समाज की ओर से मनाया गया महालक्ष्मी पाटोत्सव

श्रीमाली ब्राह्मण समाजबन्धुओं ने  माता महालक्ष्मी को नवाया शीश

श्रीमाली ब्राह्मण समाजबन्धुओं ने माता महालक्ष्मी को नवाया शीश

पाली. माता महालक्ष्मी प्राकट्य दिवस श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। कोरोना के कारण इस बार भी बड़ा आयोजन नहीं कर मंदिर में ही माता का पूजन किया गया। समाजबंधुओं ने पाटोत्सव के एक दिन पहले रात में जागरण किया। माता के प्राकट्य दिवस पर माता का पूजन व अभिषेक करने के बाद ध्वजारोण किया। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित झालरवा महालक्ष्मी मंदिर व बड़ी ब्रह्मपुरी स्थित महालक्ष्मी मंदिर में वेद मंत्रों के साथ माता की आराधना कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस वर्ष अष्टमी तिथि मंगलवार शाम से प्रारम्भ होने से मध्यरात्रि प्राकट्य समय 12 बजे आरती की गई। इसके बाद बुधवार को भी अष्टमी तिथि होने से रात बारह बजे माता की महाआरती की गई।
षोडशोपचार विधि से किया पूजन
कार्यक्रम संयोजक रविशंकर दवे ने बताया कि बड़ी ब्रह्मपुरी मंदिर में अभिषेक व षोडशोपचार पूजन पं. संजय अवस्थी व पुजारी सोनू दवे के सान्निध्य में लाभार्थी नरपत दवे ने किया। झालरवा महालक्ष्मी मंदिर में अभिषेक लाभार्थी दिलीप दिव्या दवे परिवार ने आचार्य विशाल जोशी, भागीरथ व्यास, पं. योगेन्द्र दवे, पं. सत्यनारायण ओझा, पं. ओमदत्त दवे, पं. अमोलकचंद दवे, पं. चेतन, पं. मुकेश दवे के मंत्रोच्चार करने के साथ किया।
मंदिर शिखर पर चढ़ाई ध्वजा
बड़ी ब्रह्मपुरी स्थित मंदिर पर कांतिलाल दवे पाति परिवार की ओर से संचालक दिनेश दवे की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। वैदिक समिति संयोजक कमलकांत व्यास व कोषाध्यक्ष राकेश दवे के अनुसार झालरवा मंदिर में महालक्ष्मी यज्ञ आचार्य संजय अवस्थी, पं. ओमदत्त दवे, पं. विशाल जोशी व पं. कृष्णकुमार मिश्रा आदि की उपस्थिति में गणपतलाल रूकमणि देवी दवे परिवार रोहट ने किया। इसमें वीएस नाग व अभिषेक व्यास ने सहयोग किया।
माता को कराया नगर भ्रमण
झालरवा महालक्ष्मी की महाआरती शाम को गजेन्द्र दाउलाल जोशी व विप्र फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद दवे ने की। इसके बाद माता को रथ में विराजमान करने पर रविशंकर सौरभ दवे परिवार ने पूजन किया। यहां से माता की सवारी गांधी मूर्ति, भैरूघाट, पानी दरवाजा, सर्राफा बाजार आदि होते हुए बड़ी ब्रह्मपुरी पहुंची। भ्रमण में माता का यशोगान मात्र तीन वेद विज्ञों ने किया।
समाजबंधुओं ने गाए भजन
समाजबन्धुओं ने भजन गाकर माता का गुणगान किया। मध्यरात्रि महाआरती राकेश लक्ष्मीनारायण दवे परिवार द्वारा की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण समाज की महिलाओं ने किया। महिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी ने बताया कि माता महालक्ष्मी के साथ भीड़ भंजन मंदिर, शिवेश्वर मंदिर, आम्लेश्वर महादेव, सांवरिया सेठ आदि के वस्त्रों की व्यवस्था महिलाओं की ओरा से की गई।
हर जगह श्रद्धालुओं की संख्या रखी कम
समाज अध्यक्ष एडवोकेट पीएम जोशी ने बताया कि कोरोना के कारण किसी भी जगह 25 से अधिक समाजबंधुओं को सम्मिलित नहीं किया गया। माता महालक्ष्मी के नगर भ्रमण में किसी जगह स्वागत भी नहीं करवाया गया। सर्राफा बाजार में आरती भी नहीं की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो