scriptमेहंदी के किसान होंगे मालामाल, किसानों की जेब में आएंगे पौने दो अरब | Mehndi farmers will be rich in Pali district | Patrika News

मेहंदी के किसान होंगे मालामाल, किसानों की जेब में आएंगे पौने दो अरब

locationपालीPublished: Nov 23, 2020 08:26:41 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

– 39 हजार हेक्टेयर में 234 लाख क्विंटल मेहंदी की बंपर पैदावार हुई- किसानों को प्रति क्विंटल 7500 रुपए मिल रहे

मेहंदी के किसान होंगे मालामाल, किसानों की जेब में आएंगे पौने दो अरब

मेहंदी के किसान होंगे मालामाल, किसानों की जेब में आएंगे पौने दो अरब

पाली। कोरोनाकाल में किसानों चेहरों पर रौनक लौटी है। जिले में इस बार मेहंदी की बंपर पैदावार हुई है। जिले में 29 हजार हेक्टेयर में करीब 2 लाख 34 लाख क्विंटल मेहंदी की पैदावार हुई है। पिछले दो सालों के मुकाबले में इस बार मेहंदी के दाम अच्छे मिलने से मिलने से किसान मालामाल होंगे। अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर मेहंदी की डिमांड अच्छी होने से किसानों को प्रति क्विंटल 7 हजार 500 रुपए दाम मिल रहे हैं। मेहंदी की अच्छी पैदवार से किसान मालामाल होंगे।
50 हजार किसानों की सुधरेगी आर्थिक दशा
जिले के सोजत, रायपुर, जैतारण व मारवाड़ जंक्शन में ही मेहंदी की फसल होती है। इन चार तहसीलों में 39 हजार हेक्टेयर में मेहंदी की बुवाई हुई थी। यहां की मेहंदी विश्व प्रसिद्ध है। हाथों में लगाने के लिए विशेष तौर पर सोजत की मेहंदी पसंदी की जाती है। करीब 50 हजार किसान मेहंदी की खेती करते हैं। औसतन एक हेक्टेयर में करीब 6 क्विंटल मेहंदी की पैदावार होती है। इस हिसाब से जिले में इस बार करीब 2 लाख 34 हजार क्विंटल मेहंदी की फसल होगी। प्रति क्विंटल किसानों को अभी 7 हजार 500 रुपए के दाम मिल रहे है। एक अनुमान के मुताबिक किसानों को इस बार एक अरब 75 करोड़ 50 लाख रुपए की आय होगी।
मेहंदी की दाम अच्छे
मेहंदी के दाम इस बार किसानों को अच्छे मिल रहे हैं। पिछले दो सालों के मुकाबले में इस बार दाम अच्छे होने से किसानों को काफी लाभ होगा। मेहंदी के दाम और बढऩे की सम्भावना है। जिले में इस बार मेहंदी की अच्छी पैदावार हुई है। –हिम्मतसिंह चम्पावत, किसान
234 लाख क्विंटल मेहंदी की पैदावार
जिले में इस बार करीब 234 लाख क्विंटल मेहंदी की पैदावार हुई है। इस समय मेहंदी के बाजार में 7 हजार 500 रुपए प्रति क्विंटल के दाम चल रहे हैं। –रामाअवतार, सहायक निदेशक उद्यान विभाग पाली

ट्रेंडिंग वीडियो