दरसअल, साण्डेराव निवासी जगदीशपाल सिंह राणावत केरला में व्यापार करते हैं। गुरुवार शाम उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रवासी का शव केरला से रविवार दोपहर को गांव पहुंचेगा। इससे पहले, जैसे ही बेटे की मौत का समाचार मिला, राणावत की मां शोभाकंवर को गहरा सदमा लगा। वह बेसुध हो गई। घर में कोहराम मच गया।
बेटे के मौत के गम में डूबी मां शोभा कंवर की शनिवार को मृत्यु हो गई। बेटे की अर्थी उठने से पहले ही शोभा कंवर का अंतिम संस्कार किया गया। प्रवासी व्यापारी जगदीशपाल का शव रविवार तक गांव पहुंचने की संभावना है। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।