scriptVIDEO : Nikay Chunav : यहां की 7 निकायों में मतदान आज, 195 वार्ड सदस्यों का भाग्य तय करेंगे मतदाता | Municipal elections will be held in seven municipalities of Pali distr | Patrika News

VIDEO : Nikay Chunav : यहां की 7 निकायों में मतदान आज, 195 वार्ड सदस्यों का भाग्य तय करेंगे मतदाता

locationपालीPublished: Jan 28, 2021 09:17:58 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-195 वार्ड सदस्यों के लिए होगा चुनाव-1 लाख 31 हजार 604 मतदाता

VIDEO : Nikay Chunav : यहां की 7 निकायों में मतदान आज, 195 वार्ड सदस्यों का भाग्य तय करेंगे मतदाता

VIDEO : Nikay Chunav : यहां की 7 निकायों में मतदान आज, 195 वार्ड सदस्यों का भाग्य तय करेंगे मतदाता

पाली। जिले की सात नगर पालिकाओं में गुरुवार को मतदान होगा। 195 वार्डों में वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए एक लाख 31 हजार 604 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। सभी केन्द्रों पर मतदान दलों ने मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। प्रात: 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 31 जनवरी को प्रात: 9 बजे से होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि बुधवार को सभी नगर पालिका मुख्यालयों पर मतदान दलों को प्रशिक्षण के बाद मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव, चुनाव आयोग के निर्देशानुसार करवाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक पुलिस बंदोश्त भी किया गया है। मतदान से पूर्व मॉकपोल राजनीतिक दलों की उपस्थिति में होगा। मतदान केन्द्र की 200 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति अपने होर्डिंग्स व टेबल नहीं लगाएगा और न ही मतदाताओं को प्रलोभित करेगा।
7 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष के लिए 1 फरवरी को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 2 फरवरी अपराह्व 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 3 फरवरी को होगी, जबकि 4 फरवरी को अपराह्व 3.00 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी। चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 फरवरी को अभ्यर्थिता वापस लेने के तुरंत बाद किया जाएगा। अध्यक्ष के लिए मतदान 7 फरवरी को प्रात: 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी। इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 8 फरवरी को होगा।
निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
जिले की सात नगर पालिकाओं में 28 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि नगर पालिका सोजत एवं जैतारण के लिए सोनलाल शर्मा (मो. 9828146711) तथा नगर पालिका सादड़ी, बाली, तखतगढ़, रानीखुर्द एवं फालना स्टेशन के लिए नखतदान बाहरठ (मो. 9414493111) नियुक्त किया है। चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत इनके मोबाइल नम्बरों या व्यक्तिश: की जा सकती है। वे सर्किट हाउस में ठहरे हैं। इनके लाइजिन अधिकारी डिस्कॉम के तकनीकी सहायक डीके शर्मा होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो