पिता की हत्या के लिए प्रेमी को 3 लाख की फिरौती पुलिस के अनुसार गत 17 जून की रात को खारचिया गांव निवासी बाबूलाल पुत्र रामलाल जाट का शव लहुलूहान हालत में उसके घर में मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने ढिंगसरा नागौर निवासी महिपाल (20) पुत्र बलदेवराम जाट को गिरफ्तार किया। गहन पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मृतक बाबूलाल की पुत्री ममता से उसकी दोस्ती थी। मृतक बाबूलाल परिजनों से रोज मारपीट एवं झगड़ा करता था। इसके चलते बाबूलाल की हत्या के लिए ममता, ममता की मां सुन्दरी देवी और बेटी सुशीला ने उससे सम्पर्क किया। साथ ही हत्या के बदले तीन लाख रुपए की फिरौती देने की बात कही। इस पर पुलिस ने आरोपित ममता, उसकी मां सुन्दरी देवी व सुशीला को भी गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के लिए दीवार फांदकर घर में घुसे आरोपित 17 जून की रात महिपाल अपने साथियों के साथ बाबूलाल के घर में दीवार फांदकर घुस गया। गहरी नींद में सो रहे बाबूलाल पर धारदार हथियार से कई वार किए। इसके बाद बाबूलाल ने दम तौड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने खून से सने कपड़े छिपाकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपित बेटियों व पत्नी ने मृतक पर कितनी बार वार किए। इस बारे में भी पूछताछ जारी है। वहीं मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की विशेष टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।