scriptयहां पौने दो करोड़ के सरसों-चना की हुई खरीद, अब किसानों के खाते में ऑनलाइन जमा होगी राशि | Mustard-gram purchase in Sumerpur of Pali district | Patrika News

यहां पौने दो करोड़ के सरसों-चना की हुई खरीद, अब किसानों के खाते में ऑनलाइन जमा होगी राशि

locationपालीPublished: May 28, 2020 04:44:37 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-खरीद केन्द्र पर 166 काश्तकारों ने 3983 क्विंटल सरसों व चना किया बेचान

यहां पौने दो करोड़ के सरसों-चना की हुई खरीद, अब किसानों के खाते में ऑनलाइन जमा होगी राशि

यहां पौने दो करोड़ के सरसों-चना की हुई खरीद, अब किसानों के खाते में ऑनलाइन जमा होगी राशि

पाली/सुमेरपुर। सरकार के निर्देश पर सुमेरपुर में स्थापित किए गए समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र पर अब तक 166 काश्तकारों ने 3983 क्विंटल सरसों व चना का बेचान किया। जिससे 1 करोड़ 88 लाख 16 हजार 825 रुपए की राशि संबंधित के खाते में ऑनलाइन जमा होगी।
खरीद केन्द्र प्रभारी करणसिंह राठौड़ ने बताया कि सुमेरपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के तत्वावधान में राजफेड के माध्यम से एक मई से खरीद केन्द्र स्थापित किया गया। महाराजा उम्मेदसिंह कृषि उपज मण्डी परिसर में स्थापित छोटी दुकान नंबर 180 पर अब तक 260 काश्तकारों की तुलाई की जा चुकी है। इसके अलावा 100 काश्तकार अभी तक पंजीकृत हैं। 109 काश्तकारों से 2 हजार 649 क्विंटल चने की खरीद की। जिसकी राशि 1 करोड़ 29 लाख 13 हजार 875 रुपए उनके खातों में ऑनलाइन जमा होंगे। इसी प्रकार 57 काश्तकारों से 1 हजार 334 क्विंटल चने की खरीद की। जिसका समर्थन मूल्य 59 लाख 2 हजार 950 रुपए है। इस प्रकार 166 काश्तकारों से 3 हजार 983 क्विंटल सरसो-चना की खरीद 1 करोड़ 88 लाख 16 हजार 825 रुपए के समर्थन मूल्य पर की गई है।
अब होगी गेहूं की खरीद
खरीद केन्द्र प्रभारी करणसिंह राठौड़ ने बताया कि गेंहू का बारदाना भारतीय खाद्य निगम भीलवाड़ा डिपो से आ चुका है। अब गेहूं खरीद प्रति हैक्टेयर के आंकडे कृषि विभाग पाली से प्राप्त होने पर तीन-चार दिनों में गेंहू की खरीद शुरूकर दी जाएगी। गेहूं बेचान के लिए 30 काश्तकारों ने समिति केन्द्र पर पंजीयन करवा दिया है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अस्थाई खरीद केन्द्रों साण्डेराव व कोसेलाव पर खरीद केन्द्र शुरू किए हैं, लेकिन वहां सुमेरपुर केन्द्र के मुकाबले किसानों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने से किसानों को परेशानी होती है। इस कारण अधिकांश किसानों के सुमेरपुर खरीद केन्द्र पर ही जिंस की तुलाई की जाएगी।
विधायक ने खरीद केन्द्र का किया अवलोकन
सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने बुधवार को किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष जयेन्द्रसिंह गलथनी व समिति सदस्यों के साथ कृषि मण्डी स्थित समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने खरीद केन्द्र प्रभारी करणसिंह से तुलाई, बारदाना व गांवों से आने वाले किसानों को दी जा रही सुविधाआयों की जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व इओ अनोपसिंह राठौड़, पार्षद पूनमसिंह परमार, परबतसिंह राठौड़, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद मेहता, हेमाराम देवासी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो