scriptVIDEO : नगर निकाय चुनाव 2019 : सर्द मौसम के साथ शुरू हुई मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | Nagar Nikay Chunav 2019 In Pali Rajasthan | Patrika News

VIDEO : नगर निकाय चुनाव 2019 : सर्द मौसम के साथ शुरू हुई मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

locationपालीPublished: Nov 16, 2019 09:06:05 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली नगर परिषद क्षेत्र के 1 लाख 63 हजार 236 व सुमेरपुर नगर पालिका क्षेत्र के 26 हजार 824 मतदाता करेंगे मतदान
Nagar Nikay Chunav 2019 :

VIDEO : नगर निकाय चुनाव 2019 : सर्द मौसम के साथ शुरू हुई मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

VIDEO : नगर निकाय चुनाव 2019 : सर्द मौसम के साथ शुरू हुई मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पाली। Nagar Nikay Chunav 2019 : नगर निकाय आम चुनाव की मतदान प्रक्रिया शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। पाली नगर परिषद व सुमेरपुर नगर पालिका के लिए हो रहे चुनाव के शुरूआत में मौसम सर्द होने के कारण मतदान केंद्रों में गिनती के वोट पड़े। शहर के सुल्तान स्कूल में सुबह 7.40 बजे तक सिर्फ 7 वोट पड़े। वहीं बांगड़ धर्मशाला में 26 वोट डाले गए। पाली नगर परिषद के चुनाव के लिए कुल 154 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 1 लाख 63 हजार 236 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं जिले के सुमेरपुर नगर पालिका के चुनाव के लिए कुल 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 26 हजार 824 मतदाता मतदान करेंगे।
1200 पुलिसकर्मियों को किया तैनात
नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पाली व सुमेरपुर नगर निकाय में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए 1200 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पाली शहर के संवेदनशील 24 पोलिंग बूथ और सुमेरपुर में 6 मतदान केंद्र पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए है। चुनाव से पूर्व शुक्रवार रात को पचास होमगार्ड की मौजूदगी में विशेष तलाशी व नाकाबंदी की गई थी। साथ ही पुलिस ने पूरे शहर व सुमेरपुर में रूट मार्च किया।
संवेदनशील बूथ पर विशेष फोकस
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार पाली में 154 बूथ है, जबकि सुमेरपुर में 35 बूथ है। हर बूथ पर 2-2 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। इनकी निगरानी व सुपरविजन के लिए 18 मोबाइल पार्टी गठित है। हर मोबाइल पार्टी के अधीन 10 बूथ दिए गए है। संवदेनशील मतदान केंद्र पर चार पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त जाप्ता तैनात लगाया गया है। पाली शहर में नगर परिषद चुनाव में कुल 800 पुलिसकर्मी व सुमेरपुर में 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
पाली नगर परिषद
-कुल मतदान केन्द्र : 154
-कुल मतदाता : 1 लाख 63 हजार 236
-महिला मतदाता : 78 हजार 919
-पुरुष मतदाता : 84 हजार 314
-थर्ड जेंडर : 3

सुमेरपुर नगरपालिका
-कुल मतदान केन्द्र : 35
-कुल मतदाता : 26 हजार 824
-महिला मतदाता : 12 हजार 978
-पुरुष मतदाता : 13 हजार 843
-थर्ड जेंडर : 3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो