scriptनिकाय चुनाव 2021 : यहां की सात पालिकाओं में 659 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, प्रचार में झोंकी ताकत | nagar nikay election will be held in seven municipalities in Pali dist | Patrika News

निकाय चुनाव 2021 : यहां की सात पालिकाओं में 659 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, प्रचार में झोंकी ताकत

locationपालीPublished: Jan 25, 2021 11:42:20 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

– अंतिम चरण में चल रहा प्रचार

निकाय चुनाव 2021 : यहां की सात पालिकाओं में 659 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, प्रचार में झोंकी ताकत

निकाय चुनाव 2021 : यहां की सात पालिकाओं में 659 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, प्रचार में झोंकी ताकत

पाली। निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में चल रहा है। जिले की सात निकायों में 28 जनवरी को होने वाले चुनावों में उम्मीदवारों और पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। सात नगर पालिकाओं के 195 वार्डों में 659 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों के नेता भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
सातों निकायों में 248 मतदान केन्द्रों का मतदान होगा। एक लाख 31 हजार 604 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। सातों नगर पालिकाओं के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होने के बाद संबंधित पालिका क्षेत्रों में चुनाव के लिए मतदान केन्द्रों का निर्धारण कर लिया गया है। जैतारण में 28, बाली में 34, सोजत में सर्वाधिक 54, रानी में 20, सादड़ी में 42, खुडाला फालना में 38 तथा तखतगढ़ पालिका क्षेत्र में 26 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। सात नगर पालिकाओं में 659 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नगर पालिका बाली में 76, फालना में 97, जैतारण में 83, रानी खूर्द में 82, सादडी में 105, सोजतसिटी में 115 तथा नगर पालिका तखतगढ़ में 101 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
पार्टी नेताओं ने डेरा डाला
कांग्रेस व भाजपा के नेताओं ने पालिकाओं में डेरा डाल रखा है। चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। वार्डवार चुनाव प्रचार कर मतदाताओं को मनाया जा रहा है।

कहां-कितने मतदाता
बाली नगर पालिका
कुल वार्ड- 25
कुल पोलिंग बूथ-34
मतदाता-16 हजार 582
(8593 पुरुष व 7989 महिला)
खुडाला फालना नगर पालिका
वार्ड-25
बूथ- 38
मतदाता-17 हजार 228
(8 हजार 894 पुरुष व 8 हजार 334 महिलाएं)

नगरपालिका जैतारण
वार्ड-25
बूथ-28
मतदाता- 17 हजार 715
(9 हजार 130 पुरुष व 8 हजार 585 महिलाएं)

नगरपालिका रानीखूर्द
वार्ड-20
बूथ-20
मतदाता- 11 हजार 391
(5 हजार 809 पुरुष व 5 हजार 581 महिला)
नगरपालिका सादड़ी
वार्ड-35 वार्ड
बूथ-42
मतदाता-23 हजार 740
(12 हजार 312 पुरुष व 11 हजार 428 महिलाएं)

नगरपालिका सोजत सिटी
वार्ड-40
बूथ-54
मतदाता- 31 हजार 349
(16 हजार 59 पुरुष व 15 हजार 289 महिला)

नगरपालिका तखतगढ़
वार्ड- 25
मतदान केन्द्र-26
मतदाता-13 हजार 599
(7 हजार एक पुरुष व 6 हजार 598 महिला)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो